फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

डिप्टी सीएम को लगे झटके

Sat, 23 Nov 2019 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
फोटो..
विज्ञापन

डिप्टी सीएम को लगे झटके तो कांधरपुर की
सड़क सप्ताह भर में दुरुस्त करने के निर्देश
सांसद के गांव की बदहाल सड़क पर मंच से ही जताई नाराजगी
बोले- सरकार गरीबों के साथ, 2022 तक सबको मिलेंगे आवास
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप के गांव कांधरपुर की सड़क देखकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंच से ही पीडब्ल्यूडी अफसरों की क्लास लगा दी। बोले- अफसर नोट कर लें, सात दिन में यह सड़क सुधर जानी चाहिए। डिप्टी सीएम यहां स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान ट्राई साइकिल वितरित कर पौधरोपण भी किया।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार सुबह पूर्व वित्तमंत्री एवं कैंट विधायक राजेश अग्रवाल और फिर नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार से मिलने के बाद आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप के गांव कांधरपुर पहुंचे। स्वागत कार्यक्रम के बाद डिप्टी सीएम ने कहा, 30 महीने का कार्यकाल विकास की झांकी है। बोले- मैं तो लालफाटक पुल बनने के बाद आना चाहता था, लेकिन सांसद जी ने बुला लिया। पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए बोले कि 15 साल में वो सरकारें पुल नहीं बनवा सकीं, हमने काम शुरू कराया। विरोधियों के पास बयानबाजी के सिवा कुछ नहीं है। कहा- यह गरीबों की सरकार है, किसी को निराश नहीं करेगी। सभी गरीबों को आवास, शौचालय, गैस सिलिंडर, बिजली कनेक्शन मिलेंगे। कांधरपुर के रास्ते का जिक्र करते हुए कहा- आते वक्त मैनें देखा कि कि सड़क की हालत खराब है। पीडब्ल्यूडी अफसर नोट कर लें, एक सप्ताह में सड़क सही हो जाए। इस पर सांसद ने सड़क इचौरिया तक बनवाने को कहा, जिस पर अफसरों को साथ बैठकर काम करने के निर्देश दिए। जनता से मुखातिब होकर बोले- अनुच्छेद 370 आपके आशीर्वाद से विदा हो गई, अब 2022 में भी कमल खिलाएं। पुलिस से कहा कि हमारे हर कार्यकर्ता को डिप्टी सीएम समझें और उसी तरह व्यवहार करें। इस दौरान आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, बिथरी विधायक पप्पू भरतौल, पवन शर्मा, प्रदीप पुष्कर, हरिओम राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदेश भर में अभियान चल रहा और यहां सांसद के गांव की सड़क में ही गड्ढे
बरेली। पूरे प्रदेश में गड्ढा मुक्ति अभियान चल रहा है। नेशनल हाईवे से लेकर गलियां तक दुरुस्त की जा रही हैं, लेकिन सांसद धर्मेंद्र कश्यप के गांव की सड़क में सालों से गड्ढे ही गड्ढे हैं। कांधरपुर से इचौरिया जाने वाले मार्ग का हाल और भी ज्यादा खराब है। कुछ जगह तो सड़क ही उखड़कर गायब हो गई है। कांधरपुर गांव में सड़क जर्जर है और एक-दो जगह पानी भरा हुआ है। पीडब्ल्यूडी अफसरों ने लाल फाटक की सड़क तो सही करा दी, लेकिन कांधरपुर गांव की सड़क दुरुस्त कराने की उन्हें याद नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed