{"_id":"5dcafbb88ebc3e5b085dd98c","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3837235170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम में फंसे सैकड़ों वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम में फंसे सैकड़ों वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। कार्तिका पूर्णिमा पर पुलिस ने कछला में यातायात व्यवस्था पर नियंत्रण रखने के लिए जो इंतजाम किए वह सुबह तो ठीक नजर आए लेकिन 10 बजे के बाद वाहनों की संख्या बढ़ते ही बरेली-मथुरा हाईवे पर जीबी पंत कॉलेज के सामने जाम लग गया। करीब आधा घंटे में ही जाम ने विकराल रूप ले लिया। उधर पुल पार तो इस ओर कछला चौराहे तक वाहनों के पहिये थम गए। पुलिस को आवागमन सुचारू कराने में कई बार मशक्कत करनी पड़ी। दो-तीन घंटा तक तो वाहन रेंगते नजर आए।
डग्गामार वाहनों को लेना पड़ा सहारा
सहसवान। गंगा स्नान के कारण परिवहन निगम की बसों की कमी के कारण डग्गामार वाहनों की खूब चांदी रही। मजबूरी में लोगों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। गंगा नदी पर लहरा और धापड घाट पर श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ गंगा स्नान किया।
सहसवान से कछला जाने के लिए परिवहन निगम की बसों का संचालन न होने के कारण श्रद्धालुओं को डग्गामार वाहनों में सफर करना पडा। भारी भीड़ होने के कारण खासकर महिलाओं-बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।