{"_id":"5dbf2db28ebc3e013a3e61f8","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly382579666","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्य मिलन समारोह में कई विभूतियां सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैश्य मिलन समारोह में कई विभूतियां सम्मानित
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। वैश्य मिलन समारोह में पैतृक व्यवसाय को बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए अनेक विभूतियों को वैश्य शिरोमणि सम्मान और वैश्य रत्न से नवाजा गया। इस अवसर पर अनेक शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
फनसिटी परिसर में हुए वैश्य मिलन कार्यक्रम में स्वर्गीय गुलाब राय, नमोनारायन अग्रवाल, स्वर्गीय राममूर्ति परिवार, बीएल एग्रो लिमिटेड परिवार, स्वर्गीय श्याम लाल विशंभर नाथ, स्वर्गीय बद्री प्रसाद बास परिवार, स्वर्गीय गट्टूमल परिवार, साहू गोपीनाथ एवं साहू राम स्वरूप शिक्षण संस्थान, स्वर्गीय रामप्रकाश गोयल, राय साहब किशन लाल हरनाम दास परिवार को वैश्य शिरोमणि से सम्मानित किया गया। इस दौरान एयर मार्शल अशोक गोयल, केबी अग्रवाल, डॉ. नीलिमा गुप्ता, हरसहाय मल श्याम लाल ज्वैलर्स, दौलतराम गोयल, अशोका फोम परिवार और ई. प्रेम प्रकाश गुप्ता को वैश्य रत्न सम्मान दिया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश वैश्य सभा के अमित अग्रवाल ने कहा कि समारोह का उद्देश्य जिले के विभिन्न वैश्य घटकों को सूत्र में बांधने, मैत्री और पारिवारिक संबंध विकसित करने का है। शहर में जल्द ही भव्य वैश्य भवन निर्माण कराया जाएगा। कार्यक्रम में गिरधर गोपाल, घनश्याम खंडेलवाल, मनोज रस्तोगी, अशोक गुप्ता, देवेंद्र खंडेलवाल, आदित्य मूर्ति, अनिल अग्रवाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. निखिल अग्रवाल और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विनय खंडेलवाल ने किया। संवाद