फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

एसपी सिटी रवींद्र बोले- महिला उत्पीड़न रोकना प्राथमिकता

Sun, 03 Nov 2019 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। नए एसपी सिटी रवींद्र कुमार ने शनिवार रात शहर आकर पुलिस लाइन में प्रभार ले लिया। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था में सुधार और महिला उत्पीड़न रोकने के लिए विशेष प्रयास करेंगे। 2016 बैच के आईपीएस अफसर रवींद्र बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के निवासी हैं। जेएनयू छात्र रहे रवींद्र की ट्रेनिंग के बाद पहली पोस्टिंग गोरखपुर में थी। एएसपी के तौर पर पहली पोस्टिंग बुलंदशहर में और अब जोन स्तर के बरेली में एसपी सिटी की जिम्मेदारी मिली है। बताया कि उच्चाधिकारियों और शासन के निर्देश के मुताबिक काम करेंगे। महिलाओं और छात्राओं से चेन स्नैचिंग, छेड़खानी की घटनाओं पर अंकुश लगाने का काम करेंगे। बरेली बड़ा शहर है, इसे समझकर क्राइम कंट्रोल की रणनीति तय करेंगे। इससे पहले शनिवार दोपहर निवर्तमान एसपी सिटी अभिनंदन सिंह को विदाई दी गई। उन्हें कौशांबी जिले का एसपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed