फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

धुंध में मोड़ से ही नहीं ‘खूनी’ खंभों से भी रहें होशियार

Sun, 03 Nov 2019 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। सर्दी का मौसम शुरू हो गया है और आसमान में धुंध भी छाई है। ऐसे में सड़क पर चलने वाले लोगों को खतरनाक मोड़ ही नहीं सड़क पर जगह-जगह खड़े बिजली के पोल से भी होशियार रहने की जरूरत है। सड़क चौड़ीकरण के चलते सेटेलाइट, पीलीभीत रोड, स्टेडियम रोड समेत तमाम जगह बिजली के पोल सड़क के बीच आ गए हैं और हादसों का सबब बन रहे हैं। ऐसे में लोगों को खुद ही होशियार होकर सड़कों पर चलने की जरूरत है क्योंकि सिस्टम को स्मार्ट सिटी बनाने का ‘बुखार’ है और इन पोल को शिफ्ट करने के प्रस्ताव फाइलों में दफन हो गए हैं।
विज्ञापन

सेटेलाइट बसअड्डे पर खंभे
इन दिनाें बिजली लाइन और पोल शिफ्ट किए बिना ही सेटेलाइट पर पुल बनाने का काम चल रहा है। पिछले दिनों यहां सर्विसलेन भी बन चुकी है, जिसके चलते यहां पर जगह-जगह पांच-छह पोल सड़क पर आ गए हैं। एक पोल तो सड़क के बिल्कुल बीच में है लेकिन सेतु निगम के अफसर इनसे बेफिक्र होकर अपने काम में व्यस्त हैं। हालांकि यहां की बिजली लाइन और पोल शिफ्ंिटग के लिए छह करोड़ का प्रस्ताव बनाया भी गया लेकिन वह अब तक फाइलों में ही दफन है।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी रोड : मॉल के सामने मौत
सौ फुटा मोड़ से आगे पीलीभीत रोड (यूनिवर्सिटी रोड) पर फीनिक्स मॉल के सामने भी चौड़ीकरण के बाद बिजली के पोल सड़क पर आ गए हैं। यहां पोल से टकराकर कई हादसे भी हो चुके हैं लेकिन पोल शिफ्ट करने के लिए सिर्फ बातें ही की गईं। कार्रवाई अब तक कुछ नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेलापीर से शाहदाना
शाहदाना से डेलापीर चौराहे के बीच स्टेडियम रोड पर सड़क के दोनों ओर ही बिजली के पोल किनारे पर ही लगे हैं। यहां पुराने पोल लगे होने के साथ ही स्कॉडा प्रोजेक्ट के दौरान नए पोल भी सड़क के किनारे ही लगा दिए गए हैं।

पीडब्ल्यूडी के अफसरों की टूटी नींद.. 15 दिन में बनेगा पीलीभीत रोड का प्रोजेक्ट
बरेली। पीलीभीत रोड पर मयूर वन चेतना केंद्र मोड़ पर हादसों को रोकने के लिए पीडब्ल्यूडी के अफसरों की नींद आखिर अब टूट गई है। सेटेलाइट से हवाईअड्डे तक अब इस हाईवे को फोरलेन बनाने की कवायद शुरू हुई है। पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर प्रमेश गुप्ता ने निर्माण खंड के अफसरों को इस सड़क को फोरलेन करने का प्रोजेक्ट 15 दिन में तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
शहर की व्यस्ततम सड़कों में से एक पीलीभीत रोड पर मयूर वन चेतना केंद्र के पास स्थित मोड़ डेथ प्वाइंट बन चुका है। यहां शहर के युवा कारोबारी युवराज सिंह समेत कई लोगों की मौत हो चुकी है। अब यहां सिविल एन्क्लेव का काम भी चल रहा है। हवाईअड्डा शुरू होते ही इस मार्ग पर यातायात का दबाव और ज्यादा बढ़ेगा। दो दिन पूर्व यहां कपड़ा कारोबारी कुलदीप सिंह के बेटे लवजोत की मौत के बाद इस पर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। इस पर पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर प्रमेश गुप्ता ने निर्माण खंड के एक्सईएन बीएम शर्मा को सेटेलाइट से हवाईअड्डा तक इस सड़क के चौड़ीकरण का प्रोजेक्ट 15 दिन में तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसमें सड़क फोर लेन की जाएगी और बिजली के पोल शिफ्ट कर लाइनें अंडरग्राउंड कराई जाएंगी साथ ही ढाई मीटर चौड़ा डिवाइडर भी बनाया जाएगा। चूंकि पीलीभीत रोड पर दोनों ओर वन विभाग की जमीन है, इसलिए जमीन का अधिग्रहण भी होगा।


सेटेलाइट से हवाईअड्डे तक सड़क को फोरलेन बनाने का प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यहां सड़क किनारे लगे बिजली के पोल भी शिफ्ट होंगे और चौड़ा डिवाइडर बनेगा। निर्माण खंड के एक्सईएन को 15 दिन में प्रोजेक्ट बनाने को कहा है। - प्रमेश गुप्ता, चीफ इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed