फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

धुंध पहले से सांस नहीं लेने दे रही अब कोहरा भी खड़ी करेगा मुश्किलें

Fri, 01 Nov 2019 08:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। चार दिन तक आसमान पर धुंध की चादर छायी रही और गुरुवार को कोहरे ने भी दस्तक दे दी। सुबह से घना कोहरा छाया तो दोपहर तक साफ नहीं हुआ। घने कोहरे से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि धुंध अभी दो दिन और परेशान करेगी। इसके साथ कोहरे का मेल दिक्कतें खड़ी करने वाला होगा। हालांकि इसके बाद धूप निकलने की संभावना है।
विज्ञापन

धुंध की वजह से दिवाली से अब तक धूप नहीं खिली। उम्मीद जताई जा रही थी कि दो-तीन दिन बाद धुंध छंट जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। धुंध तो बरकरार रही ही साथ ही अब कोहरा भी आना शुरू हो गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएच कुशवाहा के अनुसार नवंबर के पहले सप्ताह में अधिकतर और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी जिससे ठंड बढ़ेगी। हल्के बादल रह सकते हैं लेकिन चार पांच दिन बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

दिवाली पर 450 तक पहुंचा था एक्यूआई
दिवाली पर शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के आंकड़े सामने आए हैं जो चौंकाने वाले हैं। इज्जतनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक्यूआई का आंकड़ा 450 पहुंच गया। डेलापीर पर इसकी स्थिति 401, राजेंद्र नगर में 410, श्यामगंज और चौपला पर 400-400, कुतुबखाना पर 301, मॉडल टाउन में 300 एक्यूआई का आंकड़ा दर्ज किया गया। पर्यावरणविद डॉ. डीके सक्सेना ने बताया कि वायु की गुणवत्ता बेहद खराब स्तर पर पहुंच रही है। गुरुवार को भी लगभग यही स्थिति बनी रही। अगर यही हावल रता तो वातावरण में सांस लेना भीम मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed