{"_id":"5dbb91088ebc3e93d56ce19b","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly382186945","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुलासनगरा क्रॉसिंग- हाईवे पर तीन बजे से लगा जाम देर रात तक नहीं खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुलासनगरा क्रॉसिंग- हाईवे पर तीन बजे से लगा जाम देर रात तक नहीं खुला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पूर्वी। हुलासनगरा क्रॉसिंग पर बृहस्पतिवार को फिर दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। बार-बार क्रॉसिंग बंद होने के कारण दोपहर तीन बजे के बाद जाम लगना शुरू हुआ तो देर रात तक भी नहीं खुल सका। पुलिस ने आधी रात के बाद जाम खुलने की संभावना जताई है।
हुलासनगरा क्रॉसिंग से रोजाना लगभग 250 रेल गाड़ियां गुजरती हैं। यहां से गुजरने वाले वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज प्रस्तावित है, लेकिन इसका काम अभी शुरू नहीं हो सका है। जिससे राहगीरों को आए दिन लगने वाले जाम में घंटों फंसना पड़ता है। बृहस्पतिवार को भी ट्रेनों को गुजारने के लिए बार-बार बूम गिरने के कारण दोपहर तीन बजे के बाद जाम लगना शुरू हो गया। छोटे वाहनों के बेतरतीब ढंग से इधर-उधर से निकलने की कोशिश में कुछ ही देर में हालात बदतर हो गए। देखते ही देखते क्रॉसिंग के दोनों ओर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जो देर रात तक लगा रहा। पुलिस कर्मी जाम खुलवाने की मशक्कत करते रहे।