फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

घर लौटने शुरू हुए लोग, ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी

Wed, 30 Oct 2019 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। दिवाली की चार दिन की छुट्टी खत्म होने के बाद लोगों का वर्किंग प्लेस पर लौटना शुरू हो गया है। ट्रेनों में सीट पाने के लिए लोगों में मारामारी रही। कोच के अंदर जिसको जहां जगह मिली, वहीं जम कर बैठ गया। दिल्ली और लखनऊ से आने वाली लगभग सभी ट्रेनों में यही स्थिति रही।
विज्ञापन

मंगलवार को दिल्ली के लिए लोग इंटरसिटी और आला हजरत एक्सप्रेस से लौटने लगे। हालांकि लोगों ने दो महीने पहले ही रिजर्वेशन करा लिया था, इसके बाद भी उन्हें अपनी बर्थ पर बैठने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। इंटरसिटी एक्सप्रेस में चेयर कार होने की वजह से ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। एसी चेयरकार का टिकट कंफर्म न होने से लोगों ने साधारण कोच में यात्रा की, जबकि आला हजरत एक्सप्रेस में स्लीपर में 33, एसी सेकेंड में नौ और एसी थर्ड में 11 वेटिंग रही। आला हजरत एक्सप्रेस में रिजर्व बर्थ पर साधारण टिकट के यात्री बैठे हुए थे। रिजर्व यात्रियों ने जब उनसे हटने के लिए कहा तो खिसक कर उनके बैठने के लिए जगह दे दी, लेकिन बर्थ से कब्जा नहीं छोड़ा। लखनऊ से आने वाली डिब्रूगढ़-लालगढ़ गुवाहाटी एक्सप्रेस नियत समय से पांच घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। ट्रेन में पहले से ही नोरूम की स्थिति थी। जंक्शन से काफी लोग मुरादाबाद और दिल्ली जाने के लिए सवार हुए। यही आलम कोलकाता जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस का रहा। इसके अलावा दिल्ली से आने वाली नई दिल्ली वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, नई दिल्ली राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, पदमावत एक्सप्रेस, फैजाबाद एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में बर्थ पाने के लिए मारामारी रही।
विज्ञापन

17 घंटे देरी से पहुंची शहीद एक्सप्रेस
बरेली। रुटीन की ट्रेनों में सबसे ज्यादा अमृतसर जयनगर शहीद एक्सप्रेस ने यात्रियों को रुलाया। दो-घंटे करके इस ट्रेन के लेट होने का टाइम बढ़ता गया। ट्रेन करीब 17 घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। रिजर्व टिकट धारक यात्रियों के पास इस ट्रेन के अलावा यात्रा का कोई और विकल्प भी नहीं था। आनंद विहार लखनऊ स्पेशल ट्रेन 12 घंटे, टाटानगर अमृतसर जलियांवाला एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। यात्रियों को आनंद विहार लखनऊ ट्रेन ने भी खूब परेशान किया। ज्यादातर लोगों ने दिल्ली जाने के लिए रिजर्वेशन कराया था, लेकिन यह ट्रेन 10 घंटे देरी से जंक्शन से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed