{"_id":"5dae0e998ebc3e93b532d8f9","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly381155051","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका के नहीं मिल रहे रिकार्ड, ईओ ने डीएम को दी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका के नहीं मिल रहे रिकार्ड, ईओ ने डीएम को दी रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर पालिका नवाबगंज के रिकार्ड नहीं मिल रहे हैं। चेयरमैन ने यह रिकार्ड यह बाहरी व्यक्ति को दिए थे। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज हैं लेकिन रिकार्ड वापस न मिलने से नगर पालिका का काम प्रभावित है।
नवाबगंज के अधिशासी अधिकारी ने डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह को रिपोर्ट दी है कि चेयरमैन शहला ताहिर ने मोहम्मद अरशद नाम के एक व्यक्ति को लेखा लिपिक का काम दे रखा था। उसे ही आहरण वितरण, अनुदान सहित कई महत्वपूर्ण अभिलेखों को सौंप दिया गया था। इस मामले की नवाबगंज थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। ईओ का कहना है कि इस मामले में कुछ रिकार्ड पुलिस के पास हैं तो कुछ कोर्ट में है। ये न मिल पाने से नगर पालिका का काम प्रभावित हो रहा है। ईओ ने डीएम से ये रिकार्ड वापस दिलाने को कहा है। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन की समस्या का हल जल्द कराया जाएगा।