{"_id":"5da0eb4f8ebc3e939d46b68c","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly379770550","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाषनगर में पटाखा बाजार को लेकर इस बार भी खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाषनगर में पटाखा बाजार को लेकर इस बार भी खेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सुभाषनगर में रेल लाइन किनारे पटाखा बाजार को पुलिस असुरक्षित बताकर रिपोर्ट प्रशासन को भेज चुकी है, लेकिन प्रशासन अब तक निर्णय नहीं ले पा रहा है कि वहां पटाखा बाजार लगेगा या नहीं? पिछले साल भी अमृतसर में दशहरा मेला के दौरान रेल टैक पर खड़े लोगों की मौत के बाद यहां प्रशासन ने रेल लाइन किनारे लगने वाले इस पटाखा बाजार लगाने के लिए शुरूआत में आनाकानी की थी। हालांकि बाद में दिवाली के कुछ दिन पहले खतरे को दरकिनार कर पटाखा विक्रेताओं को लाइसेंस जारी कर दिए गए थे। इस बार सिटी मजिस्ट्रेट ने शुरूआत में पटाखा बाजार न लगने देने की बात कही थी लेकिन अब इस गोलमोल जवाब दिया जा रहा है।
सुभाषनगर में संकरी जगह पर पटाखा बाजार लगता है। पास में ही रेलवे लाइन है। इस बाजार में 35 से 40 दुकानें लगती हैं। दिवाली से तीन-चार दिन पहले ही यहां खरीददारों की काफी भीड़ बढ़ जाती है। बड़ी दिक्कत यह भी है कि यहां अगर कोई अनहोनी होती है तो फायर ब्रिगेड भी आसानी से नहीं पहुंच सकती है। पिछले साल अमृतसर में रेल हादसा होने पर प्रशासन ने सुभाषनगर में पटाखा बाजार की अनुमति नहीं दी, लेकिन बाद में तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार शुक्ला ने पटाखा विक्रेताओं को लाइसेंस जारी कर दिए थे। इस बार सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार ने खतरा जताते हुए सुभाषनगर में पटाखा बाजार की परमीशन नहीं दी, लेकिन अब पुलिस रिपोर्ट न मिलने की बात कहते हुए गोलमोल जवाब दिया जा रहा है, जबकि सुभाषनगर इंस्पेक्टर हरीशचंद्र जोशी का कहना है कि वह कई दिन पहले ही रिपोर्ट प्रशासन को भेज चुके हैं। इसमें रेलवे लाइन के पास सुभाषनगर में पटाखा बाजार लगाने को असुरक्षित बताते हुए बदायूं रोड पर बंद पड़ी नेकपुर चीनी में पटाखा बाजार लगाने को बेहतर विकल्प बताया गया है। उनका कहना है कि इस पर अंतिम फैसला प्रशासन को ही लेना है, जबकि सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार पुलिस रिपोर्ट न मिलने की बात कहते हुए फिलहाल पटाखा बाजार को लेकर स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
दिवाली से पहले सौफुटा रोड पर विक्रेताओं को दे दिए लाइसेंस
-पुलिस और प्रशासन ने पहले सौफुटा रोड पर 13 पटाखा विक्रेताओं के लाइसेंस का नवीनीकरण करीब तीन माह पहले यह कहते हुए रोक दिया था कि ये दुकानें आबादी के बीच आ गई हैं, जबकि दिवाली से कुछ दिन पहले प्रशासन ने पटाखा दुकानदारों पर मेहरबानी करते हुए उनकी दुकानों का लाइसेंस जारी कर दिया है। हालांकि सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार खुद इन दुकानों को खतरा बताते हुए उन्हें बाहर शिफ्ट करने की रिपोर्ट दे चुके हैं।
विज्ञापन
सौफुटा रोड पर अग्निशमन और पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर पटाखा दुकानों के लाइसेंस जारी कर दिए गए हैं। हालांकि मिनी बाईपास पर एक और दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। सुभाषनगर में पटाखा बाजार की अनुमति पुलिस रिपोर्ट मिलने के बाद ही तय होगी। - मदन कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट