फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

सनसिटी में अंधेरा करके मॉल चमकाया तो लोगों को गुस्सा आया

Thu, 10 Oct 2019 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। तीन दिन पहले दोहना में आया बड़ा फॉल्ट अब तक सही नहीं हो पाया है। इसलिए कुछ उपकेंद्रों पर पूरी सप्लाई नहीं मिल रही। विभाग जुगाड़ से सप्लाई व्यवस्था करने को मजबूर है। इसके तहत ही सनसिटी उपकेंद्र समेत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती हो रही है। दोहना-सनसिटी लाइन से मॉल की सप्लाई कराई जा रही है, इससे तमाम उपभोक्ता कटौती से प्रभावित हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोहना पर सब कुछ सही होने में अभी दो दिन और लग सकते हैं।
विज्ञापन

सनसिटी उपकेंद्र से पोषित बिजली उपभोक्ता इन दिनों गुस्साए हुए हैं। क्योंकि उन्हें पिछले तीन दिनों से पूरी सप्लाई नहीं मिल रही है। बिना बताए ही सप्लाई कटौती चार-पांच घंटे तक हो रही है। रविवार शाम दोहना बिजली घर में आए बड़े फाल्ट से पीलीभीत बाईपास स्थित मॉल लाइन भी ठप हो गई थी। फिनिक्स मॉल लाइन ठप होने पर विभाग ने सनसिटी से लाइन से सप्लाई देना शुरू करा दिया है। घंटों सप्लाई गुल रहने से प्रभावित लोगों ने उपकेंद्र जेई को फोन किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। सनसिटी विस्तार रेजीडेंस वेलफेयर सोसाइटी ने मनमानी कटौती पर तीखी नाराजगी जताई है। पदाधिकारियों ने बताया कि इससे प्रभावित उपभोक्ताओं में गुस्सा है। उनका कहना है कि बिजली गुल होने से पेयजल सप्लाई भी अस्तव्यस्त हो गई है।
विज्ञापन


समय से पूरा बिल भुगतान कर रहे हैं, फिर भी घंटों सप्लाई गुल हो रही है। सोमवार नवमी को तो हद ही हो गई कि बिजली कटौती इतनी हुई कि इन्वर्टर ही बैठ गए।
- अनिल अग्रवाल, सनसिटी सोसाइटी अध्यक्ष

सरकार 24 घंटे सप्लाई देने का दावा कर रही है, जबकि स्थिति यह है कि त्योहारों पर भी लंबी कटौती हो रही है। इसकी जानकारी भी कोई नहीं देता, जेई फोन नहीं उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अजय सक्सेना, सन सिटी विस्तार

आज छह उपकेंद्रों से तीन घंटे तक बंद रहेगी सप्लाई
दोहना बिजली घर पर गुरुवार दोपहर 12 बजे से शाम तक बस बार जोड़ने और अन्य तकनीकी कार्य होगा। इससे छह उपकेंद्र राजेंद्रनगर, दुर्गा नगर, डेलापीर, इज्जतनगर, सनसिटी विस्तार, कोहाड़ापीर और आईवीआरआई पोषक लाइनों पर सप्लाई प्रभावित रहेंगी। एसई शहर एनके मिश्रा ने बताया कि तकनीकी कार्य शाम तीन बजे तक पूरा होने की उम्मीद है। एक्सईएन विकास सिंघल ने बताया कि छह उपकेंद्र और आईवीआरआई पोषक लाइन पर सप्लाई नहीं होने से राजेंद्रनगर, मंडी समिति, सौ फुटा, इंदिरा नगर, इज्जतनगर, प्रेमनगर, मेकनियर मार्ग, नार्थ और सन सिटी, प्रभातनगर, गांधीनगर, भूड़ समेत विभिन्न इलाके प्रभावित होंगे। उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि से पहले भी काम पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed