{"_id":"5d9ced058ebc3e014b5fadaf","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3793679150","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा पर भी आती-जाती रही बिजली, कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा पर भी आती-जाती रही बिजली, कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दोहना पॉवर स्टेशन पर रविवार शाम को हुए फाल्ट के बाद तीसरे दिन दशहरा पर भी शहर में बिजली संकट बना रहा। पूरे दिन ट्रिपिंग के बीच कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रही। अफसरों के मुताबिक मंगलवार शाम आठ बजे दोहना पॉवर स्टेशन का फाल्ट दूर कर लिया गया। इसके बाद बिजली की सप्लाई भी लाइन पर आ गई।
दोहना के 132 केवी पॉवर स्टेशन में रविवार को धमाके के साथ बस बार खराब हो गई थी। इस फाल्ट के बाद राजेंद्रनगर, डीडीपुरम, सनसिटी विस्तार समेत शहर में 19 सब स्टेशनों से बिजली की सप्लाई बंद हो गई और तकरीबन पूरा शहर अंधेरे में डूब गया। हालांकि रविवार की रात को ही बिजली विभाग के अफसरों ने वैकल्पिक व्यवस्था कर करीब सवा 12 बजे शहर के ज्यादातर हिस्सों में सप्लाई शुरू करा दी लेकिन फिर भी बिजली लगातार आती और जाती रही। इसके आलावा बीसलपुर, नवाबगंज, रिछा आदि कस्बों में बिजली रात भर गुल रही। सोमवार को बिजली सप्लाई काफी हद तक पटरी पर आई मगर दोहना बिजलीघर में आए फाल्ट को पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सका। मंगलवार को भी बिजली विभाग की टीम पूरे दिन दोहना बिजलीघर में बसबार को दुरुस्त करने में जुटी रह्री। शाम करीब आठ बजे काम पूरा हुआ तो अफसरों ने राहत की सांस ली। इससे पहले पूरे दिन शहर में लोग ट्रिपिंग की वजह से समस्या झेलते रहे।