{"_id":"5d9b90268ebc3e016c13a6ec","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly379181316","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम नवमी पर सनसिटी विस्तार में बंद हुई पीएनजी की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम नवमी पर सनसिटी विस्तार में बंद हुई पीएनजी की सप्लाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रामनवमी पर सोमवार की सुबह अचानक पीएनजी लाइन ब्लॉक होने से रसोई गैस की सप्लाई बंद हो गई, इससे राम नवमी पर घरों में होने वाले धार्मिक कार्यक्रम और किचन की गतिविधियां प्रभावित हो गईं। सबसे ज्यादा परेशानी उन परिवारों को हुई जिन्हें कन्या भोज कराना था। जानकारी मिलते ही कंपनी ने तकनीकी खराबी दूर कर सप्लाई शुरू करा दी।
सनसिटी विस्तार कॉलोनी में सोमवार की सुबह सात बजे लगभग सभी घरों में राम नवमी पर कन्याएं जिमाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान गैस की सप्लाई रुक गई। लोगों ने आस-पड़ोस में पता किया तो पता चला था कि पूरी कॉलोनी में ही सप्लाई नहीं आ रही है। इस पर प्रभावित लोगों ने सीयूजीएल कंपनी से संपर्क किया। कंपनी ने तुरंत मौके पर तकनीकी दल रवाना किया और कुछ देर बाद ही तकनीकी बाधा दूर कर सप्लाई सामान्य करा दी। हालांकि इस दौरान एक घंटे से ज्यादा लोग प्रभावित रहे।
जानकारी मिलते ही सनसिटी विस्तार कॉलोनी में तकनीकी सहायता दल रवाना किया गया। वॉल्व में कुछ तकनीकि खराबी आ गई थी, जिसे करीब आठ बजे तक दूर करा दिया गया था। इसके बाद सब कुछ सामान्य हो गया। नार्थ सिटी और आसपास के इलाकों में कोई समस्या नहीं आई।
विज्ञापन
- अभिषेक पांडे, सीयूजीएल कंपनी