{"_id":"5d8bc4758ebc3e01802ea59c","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3776729118","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या सड़कों की गुणवत्ता खराब है, उद्घाटन क्यों नहीं करा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या सड़कों की गुणवत्ता खराब है, उद्घाटन क्यों नहीं करा रहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। लोकसभा चुनाव के बाद से नगर निगम ने किसी भी निर्माण कार्य का उद्घाटन नहीं कराया है जबकि तमाम कार्य पूरे हो चुके हैं। दो बार पत्र लिखने पर भी निर्माण विभाग ने इसका संज्ञान नहीं लिया तो मेयर उमेश गौतम ने एक्सईएन संजय चौहान को पत्र लिखकर पूछा है कि क्या निर्माण कार्य की गुणवत्ता ठीक नहीं है, जो उद्घाटन कराने से बच रहे हैं। उन्होंने पत्र की कॉपी शासन को भेजी है।
नगर निगम में सैमुअल पॉल एन. के नगर आयुक्त बनकर आने के बाद ही मेयर और उनके बीच घमासान शुरू हो गया। बीच में लोकसभा चुनाव भी हो गए लेकिन इस दौरान नगर निगम ने करोड़ों रुपये के विकास कार्य करा दिए हैं, जिनका अब तक उद्घाटन नहीं हुआ है। मेयर उमेश गौतम का कहना है कि जब निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं और तो उनका उद्घाटन भी होना चाहिए। इसको लेकर उन्होंने निर्माण विभाग को दो बार पत्र लिखा लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब उन्होंने तीसरा पत्र निर्माण विभाग के एक्सईएन संजय चौहान को लिखने के साथ ही उसकी कॉपी शासन को भी भेजी है। इसमें मेयर उमेश गौतम ने सवाल उठाया है कि क्या निर्माण कार्यों की गुणवत्ता खराब है जो निर्माण विभाग उद्घाटन से बच रहा है। साथ ही इससे भाजपा सरकार की छवि धूमिल होने की बात कही है। इस पत्र के बाद निर्माण विभाग में हड़कंप मच गया तो एक्सईएन ने कार्यक्रम निर्धारित कर जल्दी ही उद्घाटन कराने की बात कही है।