फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

सड़कों के गड्ढे भरने दूसरे दिन फिर कालीबाड़ी पहुंची निगम की टीम

Fri, 27 Sep 2019 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा के आगमन को लेकर नगर निगम की टीमें बुधवार को पूरे दिन दौड़ती रहीं। कालीबाड़ी में लगातार दूसरे दिन भी सफाई के लिए टीम पहुंची और शहर की सड़कों के गड्ढे भी भरे गए। वहीं नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने भी अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पिछले दिनों प्रभारी मंत्री कालीबाड़ी पहुंचे थे तो उन्हें भीषण गंदगी और सीवर से निकल रहे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा था। इस पर उन्होंने नाराजगी भी जताई थी। बृहस्पतिवार को प्रभारी मंत्री दोबारा पहुंच रहे हैं। कालीबाड़ी में गंदगी का मुद्दा न उठे इसी खौफ में नगर निगम ने मंगलवार और बुधवार को लगातार दो दिन उस गली में सफाई की, जहां वह पिछले दिनों पहुंचे थे। साथ ही शहर की प्रमुख सड़कों पर नगर निगम की टीमें दिन में गड्ढे भरने का काम करती रहीं।
विज्ञापन


पूर्व वित्तमंत्री के घर के पास अब भी मलबे का ढेर
नगर निगम टीम ने कालीबाड़ी में अब भी पूरी तरह से सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की है। जिस गली में प्रभारी मंत्री गए थे, वहां तो सफाई हो गई है, लेकिन पूर्व वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल के घर के पास लंबे समय से कूड़े और मलबे का ढेर लगा है। मगर निगम अफसरों ने इसे हटवाने की जहमत अब भी नहीं उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी की बैठक के बाद भी नहीं हुई विश्वविद्यालय की दीवार किनारे सफाई
पिछले दिनों स्मार्ट सिटी की बैठक के दौरान प्रो. एके जैतली ने विश्वविद्यालय की दीवार किनारे सफाई न होने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि नगर निगम अगर सफाई करा दे तो वह छात्रों से वहां सुंदर चित्र बनवा देंगे और वह दीवार सुंदर लगने लगेगी। बैठक में नगर निगम के अधिकारी इस पर हामी भरकर चले आए लेकिन कई दिन बीतने के बावजूद अब तक यहां कोई कार्रवाई नहीं हुई है।


हल्की बारिश में फिर हुआ जलभराव
बुधवार को दिन में हुई कुछ ही देर की बारिश से शहर में जलभराव के हालात बन गए। सुभाषनगर पुलिया, जिला न्यायालय और एसएसपी ऑफिस समेत तमाम स्थानों में जलभराव हो गया। संजयनगर मुख्य मार्ग और पुराना शहर की तमाम गलियों में भी जलभराव हुआ। इससे कुछ ही दिन पहले हुई नाला सफाई की पोल खुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed