{"_id":"5d8a80648ebc3e015105bd7a","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3775378168","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री की सख्ती पर सीएमएस का पैतरा- जेई को लिखी चिट्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री की सख्ती पर सीएमएस का पैतरा- जेई को लिखी चिट्ठी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। लगातार मंत्रियों और शासन के उच्चाधिकारियों से डांट खाने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन व्यवस्थाओं पर कितना गंभीर है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रभारी मंत्री के दौरे के चार दिन बाद अब जिला अस्पताल के सीएमएस ने सीएमओ आफिस के जेई को पत्र लिखकर इस बात पर नाराजगी जताई है कि अस्पताल परिसर में जलभराव रोकने के लिए जरूरी निर्माण का एस्टीमेट क्यों नहीं बनाया जा रहा है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. टीएस आर्या ने 23 सितंबर को जेई को पत्र लिखकर नई सीवर लाइन बिछाने, शौचालयों में नई शीट और टाइल्स लगाने, सभी वार्डों में रंगाई पुताई, दरवाजे-खिड़कियों की मरम्मत, रैन बसेरे दोबारा खुलवाने, जिला अस्पताल परिसर में कवर्ड, ओपर और आवासीय एरिया और प्रत्येक वार्ड का मानचित्र के अनुसार काम करने के लिए एस्टीमेट बनाने को कहा है। सीएमएम के मुताबिक 21 सितंबर को रोगी कल्याण समिति की बैठक में जूनियर इंजीनियर को सभी काम कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन कोई काम शुरू नहीं हुआ है। इसी वजह से जिला अस्पताल में जलभराव होता है और सीवर की गंदगी परिसर में फैल जाती है। इससे संक्रामक रोगों के फैलने की भी आशंका बनी हुई है।