फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

अब अगर बिल नहीं भरा तो गुल हो जाएगी बिजली

Wed, 25 Sep 2019 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। शहर में आधुनिक खूबियों वाला स्मार्ट मीटर लगाने का प्रयोग सफल होते ही विभाग ने लक्ष्य और क्षेत्र तय कर दिए हैं। बुधवार से छह नए उपकेंद्र क्षेत्रों में नए मीटर लगाने का अभियान शुरू होगा। विभाग ने मीटर लगाने वाली कंपनी से फीडर और कनेक्शनों का सर्वे करा लिया। अगले छह माह में 1.85 लाख कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं।
विज्ञापन

जोनल चीफ इंजीनियर तारिक मतीन ने एक प्रेसवार्ता में बताया कि पिछले दिनों प्रयोग के तौर पर मढ़ीनाथ उपकेंद्र क्षेत्र सिठौरा में स्मार्ट मीटर लगाए गए थे। मीटर परफारमेंस बेहतर मिलने पर अब पूरे शहर में इसे लगाया जाना है। नामित कंपनी से कहा गया है कि मार्च तक पूरे शहर में मीटर लगा दिए जाएं। उन्होंने खूबियां गिनाते हुए बताया कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ता अपने फोन से इसे जोड़कर रीडिंग और खपत आदि की निगरानी कर सकता है। मीटर में छेड़खानी करते ही लखनऊ में लगे सर्वर पर यह प्रदर्शित हो जाएगी। साथ ही देय बिल जमा नहीं करने पर मीटर स्वत: ही आउटगोइंग सप्लाई बंद कर देगा। जैसे ही बिल जमा होगा बिजली स्वत: शुरू हो जाएगी। चीफ ने बताया कि मीटर आगे चलकर प्रीपेड में भी बदला जा सकता है।
विज्ञापन

वार्ता में मौजूद एसई शहर एनके मिश्रा ने बताया कि सुभाषनगर, मढ़ीनाथ, शाहदाना, कुतुबखाना, किला, जगतपुर उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में पहले चरण में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इसके बाद धीरे-धीरे उपकेंद्र और उनके क्षेत्र शामिल होंगे। एसई ग्रामीण तारिक जलील, एक्सईएन परीक्षण खंड कर्म सिंह आदि ने भी मीटर संबंधी विभिन्न जानकारियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed