{"_id":"5d8a7d918ebc3e0130772155","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly377470552","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली करीब, नवीनीकरण न होने से पटाखा कारोबारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली करीब, नवीनीकरण न होने से पटाखा कारोबारी परेशान
विज्ञापन
बरेली। दिवाली करीब है, बावजूद इसके सौ फुटा रोड के पटाखा दुकानदारों के लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो सकी है। बताया जाता है कि करीब तीन माह पहले प्रशासन ने इन दुकानों के आसपास आबादी बढ़ने के कारण आपत्ति जताते हुए नवीनीकरण पर रोक लगा दी थी। व्यापारियों ने इस मामले को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार से मिलकर दुकानों का अविलंब नवीनीकरण कराने की मांग की है।
आबादी की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सौ फुटा रोड पर पटाखा दुकानदारों को काफी पहले शिफ्ट किया था, लेकिन अब वहां भी काफी आबादी बस चुकी है। करीब तीन माह पहले एडीएम सिटी महेंद्र कुमार ने खतरा भांपते हुए दुकानों के लाइसेंस के नवीनीकरण पर रोक लगा दी थी। अधिकारियों का कहना था कि पहले पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर यह चेक करेगी कि पटाखा दुकानों से आबादी कितनी दूर है। भंडारण की क्षमता कितनी है और कितने घातक पटाखों को रखा जा रहा है। साथ ही टीम को कई और बिंदुओं पर भी चेकिंग करनी थी, लेकिन इस औपचारिकता के पूरा न होने से दुकानदारों को दोबारा लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया अभी शुरू ही नहीं हो सकी है।
दुकानदारों का कहना है कि अधिकारियों की देरी से उनका नुकसान हो रहा है। अब तो दिवाली पर पटाखे का थोक बाजार भी शुरू हो गया है। व्यापारियों की यह दिक्कत सुनने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार ने दुकानों की चेकिंग कर दुकानों का नवीनीकरण करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
दुकानों के नवीनीकरण को लेकर पटाखा दुकानदार उनसे मिले थे। उनकी दुकानों का नवीनीकरण होगा या नहीं, यह चेकिंग के बाद ही तय होगा। जल्द ही दुकानों का निरीक्षण होगा।
-मदन कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट