{"_id":"5d852a388ebc3e93c418b037","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3769811100","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजयनगर में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजयनगर में जलभराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो..
संजयनगर: जलभराव के बीच से अर्थी लेकर गुजरे लोग
लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद नहीं दूर हुई जलभराव की दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। संजयनगर में लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद नगर निगम के सारे विशेषज्ञों की प्लानिंग फेल हो गई है और बिना बारिश मुख्य मार्ग पर पानी भरा हुआ है। इस वजह से शुक्रवार को यहां लोगों को अर्थी लेकर इसी गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ा। नगर निगम की लापरवाही को लेकर यहां के लोगों में काफी आक्रोश है।
बरसात के मौसम में संजयनगर में हर साल जलभराव होता है और हर बार नगर निगम यहां से जल निकासी के नए-नए दावे और प्लानिंग करता है। कभी संपवेल की क्षमता बढ़ाने की बात होती है तो कभी नया नाला बनाया जाता है। इस बार भी करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च करके यहां बड़ा नाला बनाया गया और जलभराव न होने के दावे किए गए। लेकिन नगर निगम की सारी प्लानिंग और दावे धराशायी हो गए। बिना बरसात के ही संजयनगर में मुख्य मार्ग पर पिछले कई दिन से जलभराव है और यहां के लोग परेशान हैं। शुक्रवार दोपहर संजयनगर में एक व्यक्ति की मौत हो गई तो लोगों को इसी गंदे पानी के बीच से अर्थी लेकर निकलना पड़ा। इसको लेकर लोगों में आक्रोश भी है, मगर निगम अफसर यहां की समस्या दूर करने में नाकाम हैं।