फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

नए दौर में औलाद के सहारे बुढ़ापा काटने की उम्मीद एक गलतफहमी

Mon, 16 Sep 2019 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। सिविल लाइंस मेें अक्षर विहार रोड पर करोड़ों की आलीशान कोठी आज भी इस बात की गवाह है कि नए दौर में औलाद के सहारे बुढ़ापा काटने की उम्मीद एक गलतफहमी से ज्यादा कुछ नहीं है। करोड़ों की संपत्ति के मालिक होने के बावजूद कुछ साल पहले इसी कोठी में बुजुर्ग दंपती की भूख से तड़प-तड़पकर मौत हो गई थी और अमेरिका में बसे दो बेटों को इसकी खबर तक नहीं हुई कि उनके मां-बाप के आखिरी दिन किस हालात में गुजर रहे हैं। दिल्ली में रहने वाली बेटी जो अब उनकी संपत्ति के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रही है, वह भी कई साल बाद उनकी मौत पर ही बरेली पहुंची।
विज्ञापन

यह वाकया उन दर्दनाक घटनाओं की एक मिसाल भर है जो औलाद के भविष्य के लिए पूरी जिंदगी खपाने के बाद तमाम बुजुर्गों के साथ उम्र के आखिरी दिनों में गुजरती हैं। अस्सी साल से ज्यादा उम्र पार कर चुके इस कोठी में रहने वाले बुजुर्गों की मौत का पता भी कई दिन बाद तब लगा था, जब दूधिया दूध देने पहुंचा और काफी खटखटाने के बाद गेट खुला देखकर अंदर चला गया था। अंदर का नजारा कठोर से कठोर दिल वालों को हिला देने वाला था। बेडरूम के हालात बता रहे थे कि बीमार और बुजुर्ग पति-पत्नी घिसटने की स्थिति में आने के बाद कई दिनों से सिर्फ ब्रेड पर गुजारा कर रहे थे। बेडरूम के फर्श पर ही उनकी पॉटी तक पड़ी हुई थी जिससे साफ जाहिर था कि उनमें टॉयलेट जाने तक की सामर्थ्य नहीं बची थी। सरकारी नौकरी में उच्च पद से रिटायर हुए बुजुर्ग पति की अपनी पत्नी से पहले मौत हुई, अनुमान लगाया गया था कि अगले दिन उनकी पत्नी ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इस बुजुर्ग दंपती के दोनों बेटे कई साल पहले अमेरिका में बस चुके थे। बताया गया कि कई साल से वह अपने मां-बाप को देखने तक नहीं आए थे। बुजुर्ग दंपती बीमार थे लेकिन अपना इलाज तक नहीं करा पा रहे थे। काफी समय से उन्हें आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर नहीं देखा था। कोठी के अंदर दोनों की लाशें पड़ी होने की बात आम हुई तो लोगों को एक बार शक हुआ कि उनकी हत्या की गई थी लेकिन पुलिस पहुंची तो पहली नजर में ही साफ हो गया कि दोनों ने भूख से तड़प-तड़प कर दम तोड़ा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उससे भी यही साफ हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed