{"_id":"5d7bff218ebc3e93d8447626","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly376008544","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी बाईपास पर बनेगा नया रोडवेज बस अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी बाईपास पर बनेगा नया रोडवेज बस अड्डा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रोडवेज का नए बस अड्डे को मिनी बाईपास पर बनाने की शासन से मंजूरी मिल गई है। रोेडवेज के लिए केंद्रीय कारागार की खाली पड़ी बंजर जमीन को चिह्नित किया गया है। इस भूमि का प्रबंधन नगर निगम कर रहा है। शासन में स्वीकृति के बाद नगर निगम को इस भूमि का हस्तांतरण राज्य परिवहन निगम को करने की सहमति शासन में भेज दी गई है। नगर आयुक्त ने इसकी सूचना डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह को भी भेज दी है।
कुछ समय पहले शासन ने डीएम से मिनी बाईपास पर केंद्रीय कारागार की खाली पड़ी भूमि पर नया रोडवेज बस अड्डा बनाने के लिए जमीन की उपलब्धता का रिकार्ड मांगा था। इसके तहत प्रशासन को यह रिपोर्ट देनी थी कि बस अड्डा बनाने के लिए प्रस्तावित आठ एकड़ यानी 32340 वर्गमीटर भूमि का गाटावार रिकार्ड क्या है। इसके लिए एसडीएम सदर एमपी सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। साथ ही खतौनी में भी इस जमीन का दर्ज ब्योरा देखने के बाद यह पुष्टि कर दी है कि यह जमीन बंजर ही है। नगर आयुक्त की तरफ से भी यह रिपोर्ट दी गई है कि रोडवेज के लिए प्रस्तावित भूमि का प्रबंधन डीएम के आदेश के बाद इस साल फरवरी से नगर निगम कर रहा है। हाल में शासन ने इस प्रोजेक्ट पर अनुमति दे दी है। इसके बाद नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने प्रमुख सचिव नगर विकास को इस भूमि का ट्रांसफर राज्य परिवहन निगम को करने का सहमति भेज दी है।