{"_id":"5d7a99438ebc3e93da787561","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3759436119","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूर से पता लगेंगी पुलिस की गाड़ियां, खास स्टीकर लगेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूर से पता लगेंगी पुलिस की गाड़ियां, खास स्टीकर लगेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूर से पता लगेंगी पुलिस की गाड़ियां, खास स्टिकर लगेंगे
बरेली में पुलिस की 81 गाड़ियों पर लगेंगे परिवहन निदेशालय के स्टिकर
बरेली। पुलिस विभाग की गाड़ियों के लिए परिवहन निदेशालय ने अलग से खास स्टिकर तय किए हैं। इससे इन गाड़ियों की अलग पहचान हो जाएगी। बरेली जिले में 83 गाड़ियों को स्टिकर दिए जाएंगे। अन्य जिलों को भी एडीजी दफ्तर से स्टिकर लेने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस विभाग के लिए शासन स्तर से बीजी सीरिज के नंबर आवंटित किए गए हैं। इसी क्रम में थानों और अफसरों की गाड़ियों के लिए विशेष स्टिकर जारी किए गए हैं। इन पर बीजी सीरिज के संबंधित नंबर के साथ ही संबंधित अधिकारी के पदनाम या थाने का जिक्र करना होगा। फ्रंट स्क्रीन पर अंदर से यह स्टिकर लगाया जाएगा। इसलिए ऐसी गाड़ियां दूर से ही पहचानी जा सकेंगी। बरेली जिले में ऐसी 81 गाड़ियों को, बदायूं में 48, शाहजहांपुर में 42 और पीलीभीत में 23 गाड़ियों को स्टिकर मिलेंगे। इनमें थाने की गाड़ियों के साथ ही अफसरों की सरकारी गाड़ियां शामिल होंगी। एडीजी जोन के दफ्तर से इनका वितरण किया जाना है। वहीं इस बारे में आरटीओ अनिल गुप्ता ने बताया कि पुलिस विभाग की सरकारी गाड़ियों को नया बीजी डिजिट दिया गया है, इसी के संदर्भ में ये कवायद की जा रही है।