फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

15 दिन बाद फिर शुरू होगा पॉलिथीन विरोधी अभियान

Thu, 12 Sep 2019 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। नगर निगम ने पॉलिथीन विरोधी अभियान चलाने की फिर तैयारी शुरू कर दी है। इस बार नगर निगम बड़े स्तर पर अभियान चलाने की तैयारी में है क्योंकि इसके लिए प्रवर्तन अधिकारी भी नियुक्त किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर अगस्त माह में नगर निगम ने जोरदार पॉलिथीन अभियान छेड़ा था। मगर सीबीगंज में अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह पर हमले के बाद नगर निगम का पॉलिथीन विरोधी अभियान बंद हो गया था। इसके बाद छोटी-छोटी कार्रवाई ही होती रहीं लेकिन शासन से पॉलिथीन विरोधी अभियान की लगातार समीक्षा की जा रही है। मगर अभियान बंद होने के चलते नगर निगम के अफसरों को जवाब देना भारी पड़ रहा है। इसके चलते नगर निगम इस अभियान को फिर शुरू करने की तैयारी कर रहा है। नगर निगम में प्रवर्तन अधिकारी तैनात होने के चलते इस बार अभियान में ज्यादा सख्ती होने की उम्मीद जताई जा रही है। अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रभारी ललतेश सक्सेना ने बताया कि 15 दिन बाद अभियान फिर शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

आदेश होते रहे, पॉलिथीन बंद नहीं हुई
पॉलिथीन पर रोकथाम को लेकर सुप्रीम कोर्ट से लेकर सरकार तक ने निर्देश जारी किए हैं। कमिश्नर और डीएम ने भी पॉलिथीन पर रोकथाम को लेकर कई बार आदेश जारी किए। प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण विभाग और नगर निगम को कार्यवाही कर इसे बंद कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। मगर हर बार ही यह अभियान हवाई साबित हुआ और पॉलिथीन पर अंकुश नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed