फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

नहीं दिखा ट्रैफिक डायवर्जन का असर, कई इलाकों में जाम

Wed, 11 Sep 2019 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। मोहर्रम पर ताजियों के जुलूस के दौरान कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन किया गया था। हालांकि, इसका ज्यादा असर नहीं दिखा। कई स्थानों पर जुलूस के दौरान जाम के हालात पैदा हो गए। जुलूस के कुछ रूट पर तो जुलूस के साथ भारी वाहन भी चलते रहे। इससे भी समस्या खड़ी हुई।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर में जगह-जगह से ताजियों का जुलूस निकाला गया। यह जुलूस करबला तक गया। जुलूस के दौरान किसी तरह की समस्या न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने जुलूस के प्रमुख रूटों पर रूट डायवर्जन किया था। रूट डायवर्जन का ज्यादा असर नहीं दिखा। सिटी-किला रोड पर जुलूस के दौरान भी भारी वाहन दौड़ते रहे। रामगंगा की ओर से करबला आने वाले बड़े जुलूस के दौरान भी ट्रैफिक नहीं रोका गया। जुलूस के साथ रोड पर भारी वाहन भी चलते रहे। इधर, दोपहर के वक्त निकाली गई नाल साहब की सवारी के दौरान अयूब खां चौराहा पर लंबा जाम लग गया। इसका असर चौपला तक दिखा। जाम खुलवाने में ट्रैफिक पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। सब कुछ शांतिपूर्ण ढंग से निपटने के बाद पुलिस ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन


कई व्यस्त इलाकों में दिखा सन्नाटा
- जुलूस के दौरान कई इलाकों में बाजार बंद रहे। इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए। इससे यहां सन्नाटा सा रहा। जिन इलाकों में देर रात तक रौनक नजर आती थी वहां भी शाम ढलने के साथ सड़कें सूनी हो गईं। श्यामगंज चौकी से सैटेलाइट जाने वाला रोड काफी व्यस्त है। यहां भी बाजार बंद रहे। इस रूट पर चलने वाले ऑटो रिक्शा को भी डायवर्ट किया गया था। ऐसे में व्यस्त रहने वाले इस रोड पर मंगलवार को रौनक नजर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed