{"_id":"5d780b6e8ebc3e93ac71ff68","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly37562122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा उपकरण खरीद: रिपोर्ट न मिलने पर रिमाइंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा उपकरण खरीद: रिपोर्ट न मिलने पर रिमाइंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सीएंडडीएस संस्था के रिपोर्ट न देने के कारण स्थानीय निकायों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कूड़ा एकत्र करने के लिए उपकरणों की खरीद नहीं हो पा रही है। इसे लेकर एडीएम प्रशासन वीके सिंह ने सीएंडडीएस के परियोजना निदेशक को चिट्ठी भेजकर शीघ्र रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत उपकरणों की खरीद होनी है। क्रय आदेश देने से पहले जिला प्रशासन ने सीएंडडीएस संस्था के परियोजना निदेशक को उपकरणों की खरीद के लिए मूल पत्रावलियों को चेक कर मंतव्य के साथ जांच रिपोर्ट मांगी थी, जो नहीं मिल पा रही है। एडीएम प्रशासन वीके सिंह ने परियोजना निदेशक इस संबंध में लेटर भेजते हुए यह बताया है कि स्वच्छ भारत मिशन में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर आवंटित धनराशि की निरंतर समीक्षा के साथ उसके क्रियान्वयन के बारे में जानकारी मांगी जा रही है। वर्ष 2016-17 और 2017-18 के खरीद संबंधित प्रस्ताव सीएंडडीएस के पास लंबित हैं। एडीएम ने परियोजना निदेशक को लंबित पत्रावलियों को यथाशीघ्र चेक कर कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।