{"_id":"5d76b6938ebc3e015a221f52","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly375570753","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर सड़कों पर उतरीं ट्रैफिक पुलिस की क्रेन, वाहन उठाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर सड़कों पर उतरीं ट्रैफिक पुलिस की क्रेन, वाहन उठाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पुलिस लाइन परिसर में भाजपा नेताओं व व्यापारियों के हाथ क्रेन ड्राइवर की पिटाई के बाद तीन दिन से यातायात पुलिस की कार्रवाई ठप पड़ी थी। सोमवार से अभियान दोबारा शुरू हो गया। तीनों क्रेन फिर से सड़क पर दिखाई दीं और अनियमित तरीके से सड़क पर खड़े वाहनों को उठाया गया।
एसपी ट्रैफिक के निर्देश पर तीनों क्रेन का संचालन दोबारा से शुरू कर दिया गया है। इनमें दो बड़ी क्रेन कार व टेंपो जैसे वाहनों को उठा रही हैं तो छोटी क्रेन बाइक व स्कूटी उठाकर पुलिस लाइन ले जा रही है। कार्रवाई से पहले पुलिस ने लाउडस्पीकर से एनाउंस किया और सड़क पर वाहनों की स्थिति का वीडियो व फोटो लिए ताकि कार्रवाई पर सवाल न उठाया जा सके। वाहनों को पुलिस लाइन लाकर जुर्माना डालकर छोड़ा गया। हालांकि कई लोगों के अनुरोध पर उनके वाहन मौके पर ही पार्किंग शुल्क वसूलकर छोड़े गए। एसपी ट्रैफिक का कहना था कि अभियान से सड़कों पर अनियमित तरीके से वाहन खड़े करने की वजह से लगने वाले जाम की समस्या काफी कम हुई है। मोहर्रम के बाद अभियान को और गति दी जाएगी।