{"_id":"5d7020f98ebc3e93c125f24b","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly374918156","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस का कारनामा- कार का किया चालान...क्योंकि हेलमेट नहीं था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक पुलिस का कारनामा- कार का किया चालान...क्योंकि हेलमेट नहीं था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पुलिस का एक और कारनामा सामने आया है। ट्रैफिक पुलिस ने एक कार का चालान इसलिए कर दिया क्योंकि हेलमेट नहीं था। 500 रुपये के चालान में कार को स्कूटी दिखाया गया है। कार स्वामी व्यापारी अब अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। बुधवार को वह एसपी ट्रैफिक एससी गंगवार से मिलने पहुंचा, लेकिन वह ऑफिस में नहीं मिले।
इज्जतनगर थाने की बन्नूवाल कॉलोनी राम बिहार के रहने वाले अनीश नरूला ऑटो पार्ट्स व्यापारी हैं। उनके पास क्रेटा कार है। ट्रैफिक पुलिस ने 26 जुलाई को उनकी कार के नंबर को स्कूटी का नंबर दर्शाते हुए बिना हेलमेट में चालान कर दिया। ऑन लाइन चालान का कोई मैसेज भी उनके मोबाइल पर नहीं आया। दो दिन पहले अनीश नरूला का भतीजा कार से संबंधी कागजातों के अपडेट के बारे में ऑनलाइन देख रहा था तब पता लगा कि कार के नंबर पर 500 रुपये का चालान कटा हुआ है। गौर किया तो पता लगा कि चालान स्लिप में कार के नंबर पर स्कूटी दर्शाते हुए बिना हेलमेट ड्राइव की बात कही गई है। इस बारे में पता लगने पर अनीश नरूला दंग रह गए। उन्होंने अपने मिलने वालों को पुलिस की इस कारस्तानी के बारे में बताया। बुधवार को वह कई व्यापारियों के साथ एसपी ट्रैफिक एसएस गंगवार से मिलने पहुंचे। एसपी ट्रैफिक के ऑफिस में न होने की वजह से मुलाकात नहीं हो सकी। ट्रैफिक पुलिस की चालान में यह लापरवाही चर्चा का विषय बनी हुई है।
‘ट्रैफिक पुलिस को यातायात नियमों की पूरी जानकारी है। चालान की कार्रवाई का जिम्मा सिविल पुलिस को भी दे दिया गया है। इन दिनों यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ई-चालान के जरिए कार्रवाई की जा रही है। ऑन लाइन ई-चालान में कई बार चूक हो जाती है। कार का चालान स्कूटी दर्शाते हुए बिना हेलमेट में किए जाने के मामले में जांच कराई जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।’
विज्ञापन
- एससी गंगवार, एसपी ट्रैफिक