फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

केरोसिन वितरण

Sun, 01 Sep 2019 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
कृपया मंडल में लगवा दें::
विज्ञापन

अब केरोसिन का वितरण
भी ई-पॉस मशीन से होगा
- पांच सितंबर से लागू होगी नई व्यवस्था, ई-पॉस मशीन सॉफ्टवेयर में किया गया बदलाव
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। केरोसिन की कालाबाजारी और राशन दुकानाें पर हो रही हेराफेरी पर लगाम लगाने के लिए पांच सितंबर से नई व्यवस्था लागू होगी। इसके तहत अब राशन दुकानों से केरोसिन का वितरण मैन्युअली नहीं होगा। कारण, कोटेदार ज्यादातर कार्डधारकों को केरोसिन नहीं देते हैं, इसलिए इसका वितरण ई-पॉस मशीनों से होगा।
खाद्य आयुक्त ने सभी उपायुक्त और जिलापूर्ति अधिकारियों को परिपत्र जारी कर कहा है कि पांच सितंबर से प्रस्तावित केरोसिन वितरण व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। आयुक्त ने कहा है कि केरोसिन (मिट्टी तेल) का वितरण अब ई-पॉस मशीनों से ही संभव होगा। इसके लिए ई-पॉस मशीनों के सॉफ्टवेयर में तकनीकी परिवर्तन किया गया है। इसलिए मैन्युअल वितरण अब संभव नहीं होगा।
विज्ञापन

उपायुक्त खाद्य राजन गोयल ने बताया कि खाद्य आयुक्त से नई व्यवस्था संबंधी निर्देश मिल गए हैं। ई-पॉस मशीनों में अब तीन श्रेणी बनाई गई हैं। मशीन में ‘केवल मिट्टी तेल’, ‘केवल खाद्यान्न’ और ‘खाद्यान्न व मिट्टी तेल दोनों’ विकल्प दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक मशीनों से राशन ही दिया जाता था। मिट्टी तेल के वितरण के लिए अलग से रजिस्टर बना हुआ था। इससे ही कोटेदार हेराफेरी करते रहे हैं, लेकिन मशीनों से केरोसिन वितरण होने पर रिकार्ड सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में लागू राशन कार्ड पोर्टेबल शॉप सुविधा में केवल राशन ही मिलेगा। मूल दुकान से खरीदारी करने पर दोनों आइटम मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed