{"_id":"5d66f4758ebc3e93a76fd633","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3740083153","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम प्रशासन को रिलीव न करने पर अफसरों का जवाब तलब, नोटिस पर एडीएम दौड़े शाहजहांपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम प्रशासन को रिलीव न करने पर अफसरों का जवाब तलब, नोटिस पर एडीएम दौड़े शाहजहांपुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अपने आदेशों की अनदेखी का आखिरकार शासन ने गंभीर संज्ञान ले ही लिया। शाहजहांपुर के लिए स्थानांतरित हुए एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी को 13 दिन तक रिलीव न किए जाने पर शासन ने नाराजगी जताते हुए एडीएम को नोटिस जारी करते हुए उन्हें कार्यमुक्त न करने वाले उनके वरिष्ठ अफसरों का जवाबतलब किया तो पूरे प्रशासनिक तंत्र में हलचल मच गई। आनन-फानन में एडीएम को रिलीव कर दिया गया। हालांकि उनके साहब को आदेश का पालन करने में हीलाहवाली करने का जवाब देने लखनऊ जाना पड़ेगा।
शासन ने 16 अगस्त को एडीएम रामसेवक द्विवेदी का तबादला किया था। शासन के आदेश में साफ कहा गया था कि आदेश मिलते ही उन्हें रिलीव कर दिया जाए। उनका कोई अवकाश भी इससे पहले स्वीकृत न किया जाए। द्विवेदी को भी तत्काल शाहजहांपुर में ज्वाइन करने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद द्विवेदी को रिलीव नहीं किया गया। डीएम ने ट्रांसफर आदेश की प्रति एडीएम प्रशासन को मार्क कर दी। फिर भी एडीएम अपने पद पर जमे रहे। अमर उजाला ने 28 अगस्त के अंक में शासन के आदेशों की अवहेलना का यह मामला उजागर किया। इसके बाद बैक डेट में द्विवेदी को रिलीव कर दिया गया और बुधवार की सुबह वह शाहजहांपुर में चार्ज संभालने रवाना हो गए। कलेक्ट्रेट और अफसरों में उनका मामला पूरे दिन चर्चा में बना रहा।
इस बीच शासन ने भी इसका गंभीर संज्ञान ले लिया। नियुक्त विभाग के विशेष सचिव ने एडीएम द्विवेदी को नोटिस जारी कर पूछा है कि तबादला होने पर भी वह बरेली में किस आदेश के तहत कार्यरत रहे। नोटिस में नवीन तैनाती स्थान शाहजहांपुर पर कार्यभार न संभालने को अनुशासनहीनता बताते हुए चेतावनी दी गई कि अगर बुधवार शाम तक नए स्थान पर कार्यभार नहीं लिया गया तो कड़ी कार्रवाई होगी। नोटिस मिलते ही आननफानन में द्विवेदी को रिलीव कर दिया गया। दोपहर बाद उन्होंने शाहजहांपुर में कार्यभार संभाल लिया।
विज्ञापन
अफसरों को अपर मुख्य सचिव की चिट्ठी, जवाबतलब
अपर मुख्य सचिव नियुक्ति मुकुल सिंघल ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर एडीएम प्रशासन को रिलीव न किए जाने पर तीखी नाराजगी जताई है। सिंघल ने लिखा है कि किन परिस्थितियों में बरेली से स्थानांतरित एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी को इतने दिनों तक कार्यमुक्त नहीं किया जबकि उनका ट्रांसफर आदेश 16 अगस्त को किया गया था। सिंघल ने उन्हें तत्काल रिलीव न करने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। ट्रांसफर आदेश की अवहेलना पर जवाब देने के लिए लखनऊ भी बुलाया गया है।