{"_id":"5d6597f18ebc3e93c418953c","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3738807169","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुर्द-बुर्द होने से बचाने को ऑनलाइन हुआ निकायों का संपत्ति रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुर्द-बुर्द होने से बचाने को ऑनलाइन हुआ निकायों का संपत्ति रिकार्ड
विज्ञापन
बरेली। स्थानीय निकायों की संपत्तियों को खुर्द-बुर्द और अवैध कब्जा से बचाने के लिए उनका डाटा वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। एडीएम प्रशासन ने सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों के ईओ को ऑनलाइन रिकार्ड का मैन्युअल रिकार्ड से मिलान कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी तरह की कोई त्रुटि न रह जाए।
निकायों की संपत्तियों पर अवैध कब्जों के मामले आए दिन सामने आ रहे थे। शासन ने इस पर शिकंजा कसने के लिए निकायों की संपत्तियों का रिकार्ड यूपी नगर पालिका वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करा दिया है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने सभी निकायों के ईओ को अपलोड किया गया डाटा अपने स्तर से सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यदि डाटा में किसी तरह की कोई खामी मिले तो उसे ठीक कराकर निर्धारित प्रोफार्मा में रिक्त जगह को पूर्ण करा लिया जाए। एडीएम प्रशासन ने सत्यापन की रिपोर्ट एक हफ्ते के अंदर देने के निर्देश दिए हैं।