फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

डायवर्जन धड़ाम, शहर में हर ओर छिड़ा काम तो लग गया जाम

Tue, 27 Aug 2019 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। गंगा महारानी शोभायात्रा और ईसाईयों की पुलिया पर शुरू हुए सीवर लाइन निर्माण कार्य की वजह से सोमवार को शहर का बड़ा हिस्सा जाम की चपेट में आ गया। डायवर्जन लागू कर अधिक स्टाफ लगाने के बावजूद शहर के दो प्रमुख मार्गों पर पूरे दिन जाम के हालात बने रहे। यातायात पुलिस के साथ ही थानों की पुलिस भी जाम खुलवाने में लगी पर लोगों को लंबे समय तक परेशानी झेलनी पड़ी। अमर उजाला टीम ने कैमरे के साथ शहर के इन रास्तों का जायजा लिया तो बदतर हालात देखने को मिले।
विज्ञापन

दोपहर 12: 00 बजे
एंबुलेंस फंसी तो कराहे मरीज
- श्यामगंज चौराहे से मालियों की पुलिया के बीच दोपहर में जाम लगा हुआ था। यहां दो एंबुलेंस भी जाम में फंसी थीं। इनमें से एक में फरीदपुर का मरीज था जिसे शहर के निजी अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया था। उसकी हालत काफी खराब थी। एंबुलेंस यहां से निकली तो मालियों की पुलिया पर जाकर फिर फंस गई।
विज्ञापन

दोपहर 12: 10 बजे
मानसिक अस्पताल रोड भी जाम
- मालियों की पुलिया से रामवाटिका होकर मानसिक अस्पताल की ओर जाने वाले रोड पर भी जाम लगा हुआ था। बड़े वाहनों को इधर होकर दिल्ली दिशा में डायवर्ट करने से भी जाम लगा। छोटे वाहनों के साथ बड़े वाहन भी यहां फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 3: 00 बजे
एक साइड बंद की तो उद्घाटन स्थल पर भी जाम लगा
- ईसाईयों की पुलिया पर सीवर लाइन प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया। यहां केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, मेयर डॉ. उमेश गौतम से लेकर कमिश्नर तक मौजूद थे। ईसाईयों की पुलिया से मालियों की पुलिया तक रोड की एक साइड बंद कर सीवर लाइन का निर्माण शुरू किया गया। उद्घाटन स्थल की साइड के दूसरी ओर पूरे दिन जाम लगा रहा। चूंकि दिल्ली वाले वाहनों का दबाव भी इधर था और केवल एक ही साइड पर इनकमिंग और आउटगोइंग थी तो शाम तक हालात खराब रहे।
अपराह्न 3: 20 बजे
चौपुला चौराहे पर फंस गए वाहन
- चौपुला चौराहे पर शोभायात्रा के वाहनों के साथ ही बदायूं दिशा से आने वाले वाहनों ने जाम लगा दिया। इसमें अन्य वाहनों के अलावा तीन एंबुलेंस भी फंसी नजर आईं। लोगों को जाम से निजात पाने को काफी देर जूझना पड़ा तब वे अपने वाहन निकाल सके।
अपराह्न 3: 30 बजे
सिटी श्मशान से किला पुल तक बुरा हाल
- किला रोड पर सिटी श्मशान के सामने भी जाम लगा हुआ था। यहां पुलिस ने डायवर्जन कर रखा था। एक साइड से वाहनों को तो दूसरी साइड से शोभायात्रा के वाहनों को निकाला जा रहा था। इसके बावजूद जाम लग गया। वनवे रोड पर बसों और बड़े वाहनों को तो प्रतिबंधित कर दिया गया था पर छोटे वाहनों ने आड़े तिरछे घुसकर जाम लगा दिया। इसे खुलवाने में शाम तक मशक्कत की गई।
जायरीन की बसों से भी बिगड़ा सिस्टम
- अजमेर शरीफ दरगाह जाने से पहले देश भर के जायरीन बरेली में आला हजरत की दरगाह पर हाजिरी लगाने आते हैं। तीन दिन से ये सिलसिला चल रहा है जो करीब पांच दिन और चलेगा। ऐसे जायरीन की करीब दो सौ बसें सोमवार को भी शहर होकर अजमेर के लिए रवाना हुईं। धार्मिक कार्य में शिरकत की वजह से इन्हें शहर में एंट्री दी गई। इनकी वजह से भी किला रोड पर वाहन फंस गए और जाम की समस्या ज्यादा बढ़ गई।

- शोभायात्रा की वजह से आम दिनों की अपेक्षा ट्रैफिक बढ़ गया था। जायरीन की बसें भी आ गईं। वहीं ईसाईयों की पुलिया पर सीवर लाइन प्रोजेक्ट की वजह से रोड की एक साइड बंद करनी पड़ी। ट्रैफिक पुलिस ने काफी मेहनत कर जाम खुलवाया, कई जगह सिविल पुलिस ने भी मदद की। - परवेज अली, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed