फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

भाइयों से मिलने बहनें निकलीं तो जाम हो गया शहर

Thu, 15 Aug 2019 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। रक्षाबंधन से पहले ही सड़कें जाम होने लगी हैं। भाइयों के घर निकली बहनों की वजह से वाहनों की संख्या बुधवार को इस कदर बढ़ गई कि पूरे शहर में जाम की स्थिति बन गई। चौपुला चौराहे पर दोपहर के वक्त कई वाहन देर तक फंसे रहे। थोड़ी-थोड़ी देर बाद जाम लगा और खुला। शाम को शहर के दूसरे हिस्सों में जाम लगा। ट्रैफिक पुलिस मौजूद थी पर वाहनों के आड़े तिरछे निकलने की वजह से जाम पूरी तरह नहीं खुल सका।
विज्ञापन

रक्षाबंधन गुरुवार को है पर इसकी वजह से भीड़ का नजारा बुधवार को ही देखने को मिला। बसों की संख्या पहले से ज्यादा थी। इनमें भी प्राइवेट बसें रोड पर ज्यादा दिखीं। वहीं कारों की संख्या अन्य दिनों के मुकाबले करीब ढाई गुनी थी। हर रोड पर वाहनों की संख्या बढ़ी तो दोपहर से लेकर शाम तक जाम के हालात बन गए। चौपुला चौराहा पूरी दोपहर जाम की जद में रहा। वाहनों की बढ़ी संख्या के साथ ही चौराहे के पास तक सेतु निगम का निर्माण कार्य होने से जाम की समस्या और बढ़ गई। इस लिहाज से कई बार चौकी चौराहे की ओर को ट्रैफिक रोका और खोला गया पर सही निदान नहीं हो सका। जाम में कई एंबुलेंस भी फंसी रहीं। स्कूली बसों के जाम में फंसने से बच्चे भी परेशान रहे। चौपुला पुल पर भी जाम दिन में कई बार लगा। चौराहे और पुल पर ट्रैफिक पुलिस मौजूद थी पर वाहनों के आड़े तिरछे फंसने से रोड ब्लॉक हो रहा था। शाम को प्रेमनगर के पॉश इलाके राजेंद्र नगर, डीडीपुरम आदि स्थानों पर भी भीषण जाम के हालात थे।
विज्ञापन


अयूब खां चौराहे पर रस्सी बांधी तो भी न रुके बाइकर्स
- चौपुला पर जबर्दस्त जाम लगा तो पुलिस ने वहां वाहनों का दबाव कम करने की कोशिश की। इसके लिए अयूब खां चौराहे पर रस्सी लगाकर बाइक सवारों को चौपुला की ओर जाने से रोका गया। इसके बावजूद बाइकर्स नहीं माने। वे रस्सी उठाकर इधर से उधर निकलते रहे। रोकने पर उनकी पुलिसकर्मियों और होमगार्डों से भी तीखी बहस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरत के हिसाब से होगा डायवर्जन
- गुरुवार को भी शहर में वाहनों की भारी भीड़ और जाम की संभावना है। इसकी वजह से एसपी ट्रैफिक एससी गंगवार ने स्टाफ को अलर्ट कर रखा है। उन्होंने बताया कि जरूरत के हिसाब से गुरुवार को डायवर्जन लागू किया जाएगा। इसमें शहर के कुछ हिस्सों में बसों को भी जाने से रोका जा सकता है। बहुत जरूरी हुआ तो कारों का रास्ता भी बदलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed