फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

कॉलोनाइजर की बाउंड्री में कैद तालाब, रस्म अदायगी कर भूला निगम

Tue, 13 Aug 2019 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। सिस्टम भले ही भू माफिया पर कार्रवाई के कितने ही दावे क्यों न करे, सिस्टम से सांठगांठ के चलते इस पर रोक नहीं लग पा रही है। पीलीभीत बाईपास पर कॉलोनाइजर ने नगर निगम की करीब 12 बीघा जमीन और तालाब को अपनी बाउंड्रीवाल के घेरे में कैद कर लिया है। यह प्रकरण निगम अफसरों की जानकारी में भी है। पिछले दिनों यहां कार्रवाई के नाम पर बाउंड्री का कुछ हिस्सा ध्वस्त भी किया गया था, लेकिन सांठगांठ के चलते अब तक पूरी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

पीलीभीत बाईपास से निर्माण विहार कॉलोनी की ओर जाने वाली सड़क पर नगर निगम का तालाब और कुछ जमीन है। यह पूरा रकबा करीब 12 बीघा का है। पिछले दिनों कॉलोनाइजर ने यहां कॉलोनी का निर्माण शुरू किया तो नगर निगम के तालाब और जमीन को भी बाउंड्रीवाल बनाकर अपने घेरे में ले लिया। कॉलोनी बनाने के लिए भी बीडीए से नक्शा स्वीकृत नहीं कराया गया। इस पर बीडीए ने कार्रवाई कर यहां का तमाम निर्माण ध्वस्त कर दिया। बीडीए की देखादेखी नगर निगम ने भी कार्रवाई की, लेकिन यह महज दिखावा साबित हुई। जमीन की पैमाइश करके नगर निगम टीम ने बाउंड्री का एक हिस्सा ध्वस्त कर दिया। बाकी निर्माण हटाने के लिए बिल्डर को हिदायत दी गई, लेकिन उसके बाद न तो बिल्डर ने ही निगम की जमीन से अवैध कब्जा हटाया और न ही निगम टीम यहां कार्रवाई को पहुंची। इसके चलते आज भी यहां कॉलोनाइजर का अवैध कब्जा बरकरार है।
विज्ञापन


नगर निगम की जमीनों पर 99 लोगों के कब्जे
पीलीभीत रोड का यह तालाब ही नहीं शहरी क्षेत्र में नगर निगम की 10.076 हेक्टेयर जमीन पर 99 लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। करोड़ों रुपये की यह जमीन कब्जे में लेने में नगर निगम को पसीना छूट रहा है। पिछले दिनों प्रशासन को दी गई रिपोर्ट में निगम अफसरों ने बताया था कि निगम की जमीनों पर कोर्ट में 99 वाद चल रहे हैं लेकिन निगम की ओर से अपनी जमीनों से कब्जा छुड़ाने के लिए सिर्फ नौ लोगों पर ही मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालाब पर कब्जे का मामला संज्ञान में नहीं है। राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजकर पैमाइश कराई जाएगी और अवैध निर्माण ध्वस्त कर जमीन को कब्जे में लिया जाएगा।
- ईश शक्ति सिंह, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed