{"_id":"5d4c7f5e8ebc3e6ccd347ab9","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3717405134","type":"story","status":"publish","title_hn":"महीने भर में ही टूटकर लटक गईं कुतुबखाना की ट्रैफिक लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महीने भर में ही टूटकर लटक गईं कुतुबखाना की ट्रैफिक लाइट
विज्ञापन
बरेली। कुतुबखाना चौराहा पर करीब महीने भर पहले लगवाई गई ट्रैफिक लाइट्स टूटकर लटक गई हैं। न तो नगर निगम के अफसरों को इसकी जानकारी है और न ही ट्रैफिक पुलिस ने ही किसी को इस संबंध में सूचना दी है।
शहर के व्यस्ततम कुतुबखाना चौराहे पर यातायात नियंत्रण के लिए पिछले दिनों ट्रैफिक पुलिस की मांग पर नगर निगम ने ट्रैफिक लाइट्स लगवाई थीं। कुछ दिन यहां ट्रैफिक पुलिस की टीम ने खड़े होकर यातायात संचालन कराया, लेकिन अब व्यवस्था फिर से ढीली पड़ने लगी है। बृहस्पतिवार को कुतुबखाना पर एक ओर की ट्रैफिक लाइट टूटकर गिर पड़ी, लेकिन निगम के अफसरों की इसकी जानकारी तक नहीं थी। वहीं बृहस्पतिवार को यहां ट्रैफिक पुलिस भी नजर नहीं आई जो उनकी ओर से नगर निगम को इसकी सूचना दी जाती। अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह ने बताया कि लाइट को जल्दी ही सही करा दिया जाएगा।