फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

तालाबों की होगी जियो टैगिंग, केंद्र की टीम रखेगी नजर

Thu, 08 Aug 2019 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। केंद्र सरकार के जल शक्ति अभियान की समीक्षा के लिए संयुक्त सचिव रविंद्र बुधवार को बरेली पहुंचे। सर्किट हाउस में उन्होंने अधिकारियों से बैठक की और तालाबों की खुदाई के बारे में जानकारी ली। बृहस्पतिवार को वह शहर में तालाबों का निरीक्षण कर निगरानी के लिए जियो टैगिंग करेंगे।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में हुई बैठक में डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह, नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन., अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह, बीडीए और भूगर्भ जल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। दिल्ली से पहुंचे जल शक्ति अभियान के संयुक्त सचिव आईएएस रविंद्र ने अधिकारियों से जल संचयन के प्रयासों की जानकारी ली। निगम अफसरों ने बताया कि तालाब की खुदाई चल रही है। सराय तल्फी में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है, साफ होने के बाद उसका पानी नदी में डाला जाएगा। इस पर तय हुआ कि एसटीपी का पानी नदी के बजाय सिंचाई के लिए प्रयोग किया जाए। इसके बाद वह बैठक के लिए बदायूं रवाना हो गए। अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह शहर में तालाबों का निरीक्षण कर उनकी जियो टैगिंग करेंगे।
विज्ञापन

दौड़ी निगम की टीमें, तालाबों की निरीक्षण
संयुक्त सचिव के तालाबों के निरीक्षण की बात सामने आते ही नगर निगम में हड़कंप मच गया है। उनके जाने के बाद निर्माण विभाग की टीम तालाबों की खुदाई का कार्य देखने के लिए दौड़ पड़ी। डेलापीर और खड़ौआ तालाब का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed