{"_id":"5d3b4f458ebc3e6d206de45b","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly370085670","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटेल बिहार में भी 68 करोड़ के प्रोजेक्ट में बन सकीं सिर्फ नालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटेल बिहार में भी 68 करोड़ के प्रोजेक्ट में बन सकीं सिर्फ नालियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सीएम की घोषणा वाली सड़कों को प्रमुखता से नहीं लिया जा रहा है। बदायूं रोड पर बालाजी मंदिर के पास पटेल बिहार कॉलोनी में करीब 68 लाख रुपये से मंजूर सड़क बनाने के नाम पर केवल नालियां बनाकर छोड़ दी गई हैं। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के दर्जनों दूसरे कामों का भी यही हाल है। बताते हैं कि पूर्व में तैनात रहे आरईएस के एक्सईएन हसनैन अहमद ने न तो काम चेक किए और न ही ठेकेदारों का पेमेंट ही किया है। ऐसे में विधायक-संासद निधि से बनने वाली सड़कों के काम भी लटके हैं।
इसी साल अप्रैल में पटेल बिहार में आरईएस को 68.21 लाख रुपये से सीसी रोड और नालियों के काम पूरे होने थे। सीएम घोषणा वाली यह रोड चुनाव के समय बननी तो शुरू हुई, लेकिन ठेकेदार ने केवल आधी-अधूरी नालियां बनाकर ऐसे ही छोड़ दीं। रोड न बनने से उस पर पानी भर रहा है। इससे यहां रहने वाले सैकड़ों परिवारों को दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार वह विभागीय स्टाफ से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन गोलमोल जवाब दिया जाता है। बताते हैं कि पूर्व एक्सईएन हसनैन अहमद के समय सीएम घोषणा सहित सांसद और विधायक निधि के करीब 80 काम शुरू हुए थे। ठेकेदार ने काम शुरू किया, लेकिन करीब ढाई करोड़ का पेमेंट फंस जाने से ठेकेदारों ने भी हाथ खड़े कर दिए। ऐसे में पूर्व में जो थोड़े-बहुत काम कराए भी गए हैं, वे बारिश में खराब होने लगे हैं। जलभराव और कीचड़ से परेशान पटेल बिहार के लोगों ने सीएम को फोटो सहित शिकायत भेजी है।
ठेकेदारों के काफी पेमेंट बकाया होने से रोड नहीं बन पा रही है। मैंने मौके पर निरीक्षण के बाद सड़क निर्माण में जो खामियां मिली हैं, ठेकेदारों को उन्हें ठीक कराने के आदेश दे दिए हैं। कई ठेकेदारों का फंसा पेमेंट में हो रहा है। जल्द ही अधूरे काम पूरे होंगे। -देवेंद्र बाल्यान, एक्सईएन, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग