फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

कांवड़ यात्रा: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर निकलें तो जाम का सोचकर निकलें

Sat, 27 Jul 2019 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। कांवड़ यात्रा की वजह से रविवार को दिल्ली और लखनऊ का सफर कुछ मुश्किल हो जाएगा। शुक्रवार देर रात तक तो लखनऊ और दिल्ली दोनों तरफ हालात काबू में थे लेकिन शनिवार सुबह सात बजे से भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू होने के बाद जाम के हालात पैदा होने की आशंका जताई जा रही है। लखनऊ-दिल्ली के बीच सफर भी इस डायवर्जन से 40 किलोमीटर बढ़ जाएगा। इधर, शहर में भी तीन दिन तक भारी वाहनों के लिए नो एंट्री रहेगी।
विज्ञापन

सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए बरेली के 80 प्रतिशत से ज्यादा कांवड़िये गंगाजल लेने बदायूं के कछला घाट जाते हैं। बाकी कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल लाते हैं। पहले सोमवार की तुलना में दूसरे सोमवार को हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि पुलिस की ओर से जारी किए गए ट्रैफिक प्लान में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस प्लान के मुताबिक लखनऊ की ओर से आने वाले भारी वाहन इन्वर्टिस से बड़ा बाईपास होकर मिलक, रामपुर शाहबाद, बिलारी, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होकर दिल्ली जाएंगे। इसी रूट पर दिल्ली की ओर से बरेली की तरफ वाहन आएंगे-जाएंगे। बरेली से रामपुर, मुरादाबाद जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास होकर चलेंगे। यहां से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसें सेटेलाइट से चलेंगी। बरेली से आगरा की ओर जाने-आने वाले वाहन बड़ा बाईपास होकर मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, गुन्नौर, नरौरा और अलीगढ़ होकर चलेंगे। सीबीगंज के परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र से ट्रांसपोर्ट नगर जाने आने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास से गुजारे जाएंगे। बरेली से बदायूं की जाने आने वाली रोडवेज बसों और छोटे वाहनों का डायवर्जन रविवार सुबह छह बजे से लागू होगा।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन पहले से तैयार कर लिया गया है, जो सावन में तीन दिन लागू रहेगा। डायवर्जन के लिए जगह-जगह बैरियर लगाए गए हैं। पुलिस की ड्यूटी भी रहेगी।- सुभाष गंगवार, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज बसों का रूट डायवर्जन पुलिस की व्यवस्था के हिसाब से होता है। नेशनल हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ न रहने तक बसें सीधे चली जाती हैं। कांवड़िया ज्यादा रहते हैं तो बसें पुलिस के तय किए रास्ते से होकर चलती हैं। रूट डायवर्जन होने पर दिल्ली की दूरी करीब 40 किमी बढ़ जाती है। हालांकि किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाती है। - चीनी प्रसाद, एआरएम रोडवेज


कांवड़ियों की भीड़ कम इसलिए गढ़ में डायवर्जन नहीं
गजरौला कार्यालय के मुताबिक बरेली गाजियाबाद रोड पर गढ़ मुक्तेश्वर में भी डायवर्जन शुक्रवार शाम छह बजे से सोमवार दोपहर दो बजे तक प्रभावी रहना था और यहां से भारी वाहनों को हापुड़, संभल आदि रास्तों से होकर निकाला जाना था। पहले सोमवार को कांवड़ियों की भीड़ कम थी। इस बार भी शुक्रवार शाम को हाईवे पर गिनती के जत्थे थे तो डायवर्जन लागू नहीं किया गया। भीड़ बढ़ने पर शनिवार सुबह से इसे लागू किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed