{"_id":"5d3a14e68ebc3e6cff02d7a4","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly370009270","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय पकड़कर कर रहे कमाई, सांड़ मचा रहे सड़कों पर तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय पकड़कर कर रहे कमाई, सांड़ मचा रहे सड़कों पर तबाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रदेश की योगी सरकार ने गाय और गोवंश को आश्रय प्रदान करने के लिए कान्हा उपवन बनवाया। मगर निगम सड़कों से सिर्फ पालतू गायों को पकड़कर कमाई कर रहा है जबकि आवारा सांड़ सड़कों पर उत्पात मचा रहे हैं। पूर्व नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव ने कान्हा में सांड़ों के लिए भी अलग व्यवस्था करने को कहा था लेकिन उनके जाने के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
बृहस्पतिवार दोपहर डीडीपुरम रोड पर दो सांड़ भिड़ गए। बीच सड़क लड़ाई से न सिर्फ आवागमन बाधित हुआ, उन्होंने कई बाइक सवारों को भी गिरा दिया। इस दौरान वहां से कार गुजरीं तो साड़ों ने टक्कर मार-मार कर उन्हें भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इनकी लड़ाई के चलते आगे चल रही कार के चालक ने ब्रेक लगाया तो पीछे से आई बाइक उससे टकरा गई। इससे दोनों में विवाद भी हुआ। मगर निगम अफसर पिछले दिनों कान्हा में हुए उत्पात के बाद से सांड़ पकड़ने से हाथ खड़े कर चुके हैं। अब शहर में सिर्फ पालतू गाय और बछड़ों को पकड़कर कार्रवाई की जा रही है। इसके चलते सांड़ सड़कों पर उत्पात मचा रहे हैं।