{"_id":"5d30dbc38ebc3e6d206dddcd","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly369125668","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्लामिया मार्केट में बंदी के दिन कब्जे हटाने की रस्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्लामिया मार्केट में बंदी के दिन कब्जे हटाने की रस्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर रस्म अदायगी से ज्यादा आगे नहीं बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को इस्लामिया मार्केट में बंदी के दिन अभियान चलाकर सड़क किनारे कपड़े के फड़ लगाने वालों को हटाया गया।
इस बार शुरू हुआ नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार सवालों के घेरे में है। बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस और आसपास के क्षेत्र का बाजार बंद रहता है। इसके बावजूद निगम टीम ने अभियान के लिए यह दिन चुना। ऐेसे में पक्की दुकान वालों का तो अतिक्रमण नहीं मिला, मगर इस्लामिया मार्केट के सामने सड़क किनारे कपड़े बेचने वालों को निगम टीम जरूर हटाकर चली आई। इस दौरान व्यापारियों ने निगम टीम का विरोध भी किया। वहीं, इस्लामिया मार्केट वाली गली में दुकानें बंद होने के चलते कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान जयपाल पटेल, हीरालाल, आनंद आदि मौजूद रहे।