{"_id":"5d28f0a78ebc3e6cdb2e8465","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly368373122","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पास फिर फेल हुआ रंगीन कचरी का नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले पास फिर फेल हुआ रंगीन कचरी का नमूना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एफएसडीए ने मार्च में होली से पहले श्यामगंज में मिर्च वाली गली की एक दुकान से रंगीन कचरी का नमूना लिया था। इसकी जांच पहले राजकीय खाद्य प्रयोगशाला से कराई तो इसे पास कर दिया गया। बाद में इसकी दोबारा जांच कोलकाता की एक खाद्य प्रयोगशाला में हुई तो नमूना फेल हो गया। इसके बाद एफएसडीए ने दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
आठ मार्च को एफएसडीए की टीम ने छापेमार कार्रवाई करते हुए श्यामगंज मिर्च वाली गली में गौरव अरोरा पुत्र अशोक अरोरा की दुकान से रंगीन कचरी का नमूना लिया था। राजकीय प्रयोगशाला मेें लिए सैंपल की जांच रिपोर्ट ओके आई थी। इसके बाद अभिहित अधिकारी धर्मराज मिश्रा ने कचरी की जांच कोलकाता की फूड लैब से कराई, वहां से आई रिपोर्ट में इसे स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित घोषित कर दिया गया। अभिहित अधिकारी ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।