{"_id":"5d2793588ebc3e6d1e2bcf30","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3681895135","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हम दो हमारे दो’ के संकल्प से थमेगा जनसंख्या विस्फोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हम दो हमारे दो’ के संकल्प से थमेगा जनसंख्या विस्फोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बढ़ती जनसंख्या ही देश की सबसे बड़ी समस्या है। इस समस्या का निस्तारण सिर्फ ‘हम दो हमारे दो’ के संकल्प से ही हो सकता है। यह बातें गुरुवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. विनीत कुमार शुक्ल ने कही। इसके बाद जिला महिला चिकित्सालय से 11 से 24 जुलाई तक चलाए जाने वाले जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का शुभारंभ किया।
पखवाड़ा की नोडल अधिकारी डॉ. साधना अग्रवाल ने जिला महिला चिकित्सालय से रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। इसमें शहरी आशाओं, एएनएम, पर्यवेक्षक, ट्रेनी, स्टाफ नर्स समेत स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों ने प्रतिभागिता की। वहीं, परिवार कल्याण गर्भ निरोधक सामग्रियों के प्रदर्शन और निशुल्क वितरण के लिए जिला महिला चिकित्सालय केंद्र पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने किया। उन्होंने बढ़ती जनसंख्या पर काबू करने के लिए लोगों को परिवार नियोजन के सुझावों को अमल में लाने का सुझाव दिया। यहां अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरएन गिरि आदि मौजूद रहे।