फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   civcamenities

आज विदाई, फिर सीतापुर पीएसी सेंटर में जमा होंगी थ्री नॉट थ्री

Sun, 26 Jan 2020 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
civcamenities
16 जनवरी को आया था आदेश, सीतापुर पीएसी सेंटर में जमा होंगीं सभी राइफल
विज्ञापन

जिले की 1,394 राइफलों में 134 हो चुकीं जमा
बरेली। आजादी के बाद यूपी पुलिस का हमसफर बनी ‘थ्री नॉट थ्री’ राइफल गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान रविवार को महकमे से विदाई दे दी जाएगी। 16 जनवरी को आए आदेश के अनुपालन में जिले में रहीं कुल 1394 राइफले सीतापुर स्थित पीएसी सेंटर में जमा की जाएंगी, जबकि इनमें से 134 राइफलें पहले ही जमा की जा चुकी हैं। अपराध रोकथाम में अब इन राइफलों के खरे न उतरने पर शासन ने यह फैसला लिया था।

आजादी मिलने के बाद से बहुत लंबे से यूपी पुलिस का साथ निभाती आ रही थ्री नॉट थ्री राइफलें अब अपराधियों की रोकथाम में नाकाफी साबित होेने लगी थीं। अपराधी भी अब ऑटोमेटिक असलाह लेकर घूमने लगे। इसके चलते पुलिस महकमे को भी ऑटोमेटिक और सेमी ऑटोमेटिक इनसास और एसएलआर राइफलें दी गईं। 16 जनवरी को अपर पुलिस महानिदेशक, लॉजिस्टिक्स लखनऊ की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक 26 जनवरी को इन राइफलों को विदाई दे दी जाएगी। जिले में करीब तीन हजार पुलिस कर्मियों के पास 1,394 थ्री नॉट थ्री राइफलेें थीं। जिनमें 134 पहले ही सीतापुर पीएसी सेंटर में जमा करा दी गईं। बची हुईं भी वहीं जमा कराई जानी हैं। इनमें कुछ ड्रिल परपज (डीपी) के लिए प्रशिक्षुओं को भी सौंप दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed