{"_id":"5e2c384f8ebc3e4b124186f7","slug":"civcamenities-bareilly-news-bly393357471","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां-मोहम्मदी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर तहसील प्रशासन की तरफ से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ एसडीएम पूजा यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होकर वापस तहसील लौटी जहां पर बच्चों को बिस्कुट आदि का वितरण किया गया। रैली में बच्चे लोगों को नारेबाजी के माध्यम से मतदान के लिए जागरूक करते हुए चल रहे थे। रैली में तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार प्रज्ञा अग्निहोत्री, बीईओ ओंकार सिंह, पूर्ति निरीक्षक आनंद कुमार, रजिस्ट्रार कानूनगो चंद्रिका प्रसाद सहित तहसील का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
उधर, मोहम्मदी में कई स्कूलों ने रैली निकाली गई। वहीं स्कूलों ने शिक्षकों और बच्चों ने मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ ली। पीडी कॉलेज में हिंदी प्रवक्ता कन्हैया लाल शास्त्री ने कहा कि 25 जनवरी को देश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाता है ताकि देश के मतदाता अपनी शक्ति को पहचाने और राष्ट्रहित में अपने मतदान का प्रयोग करें। इस मौके पर प्रधानाचार्य एसएन वर्मा, विनोद श्रीवास्तव, राकेश सिंह, हरिकेश, लालचंद पाल, सूर्यप्रकाश पांडे, प्रवीण पांडे, आरती शुक्ला, सुरेश चंद मिश्रा, अजीत शर्मा, मनोज शुक्ला, गीता गुप्ता आदि मौजूद रहे। इसके अलावा जेपी इंटर कॉलेज, युगनिर्माण कन्या इंटर कॉलेज, श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज, राधाकृष्ण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, टीपीआरएस, दून पब्लिक स्कूल आदि में भी मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई गई।
वन बीट पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानाचार्य डॉ.अमित वर्मा ने बच्चों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इंस्टीट्यूट के कोमल, अलका, आदित्य आदि ने पोस्टर पेश किया जबकि जसपाल, मोहित, ऐनी, प्रिंसी वर्मा ने भाषण के माध्यम से जागरूक किया। संस्थापक सरदार बहादुर सिंह ने मतदान के प्रति लोगों को जानकारियां दीं।