{"_id":"5e1a29488ebc3e87df0299b5","slug":"civcamenities-bareilly-news-bly3916029125","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में अचानक हुई चेकिंग में 70 फीसदी कटे कनेक्शन जुड़े मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में अचानक हुई चेकिंग में 70 फीसदी कटे कनेक्शन जुड़े मिले
विज्ञापन
पॉवर कारपोरेशन के निदेशक (वितरण) विजय कुमार
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
निदेशक बोले, लाइनमैनों पर रिपोर्ट दर्ज कराएं और अफसरों पर भी हो कार्रवाई
समीक्षा बैठक में राजस्व वसूली, ओटीएस, समाधान योजनाओं की प्रगति खराब देख भड़के निदेशक
बरेली। विभागीय लापरवाही से राजस्व वसूली बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि समीक्षा बैठक के दौरान ही निदेशक ने जब कटे कनेक्शन चेक कराए तो 70 फीसदी कनेक्शन जुड़े पाए गए। निदेशक ने साफ निर्देश दिए कि संबंधित लाइनमैनों पर रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए और अन्य लोगों पर भी कार्रवाई तय हो।
शनिवार शाम पॉवर कारपोरेशन के निदेशक (वितरण) विजय कुमार बरेली पहुंचे और सीधे शाहदाना उपकेंद्र की स्थिति देखने पहुंच गए। वहां पर ब्याज माफी योजना में सिर्फ पांच सौ रजिस्ट्रेशन मिले, जबकि उपखंड क्षेत्र में चार हजार से ज्यादा पुराने बकायेदार हैं। वहां बकायेदारों के ओटीएस कराए।
निदेशक ने समीक्षा बैठक के दौरान अचानक कटे कनेक्शनों की क्रास चेकिंग कराई तब शहर में करीब 70 फीसदी कनेक्शन जुड़े मिले। इस पर उन्होंने काफी नाराजगी जताई। निदेशक ने कहा कि कटे कनेक्शन जुड़े मिले हैं, संबंधित लाइनमैन पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाए और संबंधितों पर भी सख्त कार्रवाई हो। इस दौरान चीफ इंजीनियर तारिक मतीन, एसई तारिक जलील, एनके मिश्रा, सभी एसडीओ, जेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
12 फीसदी लोगों ने ही उठाया ओटीएस का लाभ
निदेशक ने कहा कि ब्याज माफी और नए नलकूप कनेक्शन समाधान योजनाओं में अफसर रुचि नहीं ले रहे हैं। इसलिए सरकार द्वारा संचालित योजनाएं लोगों तक नहीं पहुंच पा रहीं। समीक्षा में पाया गया कि ब्याज माफी योजना 12 प्रतिशत लोगों तक ही पहुंची है। राजस्व लक्ष्य वसूली, किसानों की समाधान योजना में भी प्रगति बेहद खराब मिली। बदायूं जिले में समाधान योजना में हो रही मनमानी और अवैध वसूली पर तीखी नाराजगी जताई। राजस्व लक्ष्य वसूली में इतना खराब पाया गया कि पिछले रिकार्ड टूट गए हैं। हरूनगला उपकेंद्र की प्रगति पर निदेशक असंतुष्ट दिखे।