फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   civcamenities

डीएम के आदेश में भी बीएसए ने कर दिया खेल

Tue, 31 Dec 2019 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
civcamenities
49 शिक्षकों का वेतन काटने के आदेश को चेतावनी में कर दिया तब्दील
विज्ञापन

बरेली। पिछले दिनों निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 49 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के डीएम के निर्देश को ही बीएसए ने पलट दिया है। उन्होंने वेतन कटौती की संस्तुति के बजाय सभी शिक्षकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया है। इसे लेकर अब विभाग में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कहा जा रहा है कि बीएसए ने नई तबादला नीति के तहत शिक्षकों की पात्रता बरकरार रखने के लिए यह खेल किया है।

डीएम के निर्देश पर 21 सितंबर को एसडीएम, एसीएम, तहसीलदार और बीईओ ने परिषदीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया था। इसमें ब्लॉकों के तमाम स्कूलों मेें बिना किसी सूचना के 49 शिक्षक अनुपस्थित मिले थे। अफसरों की रिपोर्ट पर डीएम ने सभी अनुपस्थित शिक्षकों का जवाब तलब करने के साथ ही उनका एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की थी। तीन माह पहले हुई कार्रवाई पर 27 दिसंबर को बीएसए तनुजा त्रिपाठी ने डीएम की संस्तुति रिपोर्ट को दरकिनार करते हुए शिक्षकों को महज चेतावनी देकर छोड़ दिया। इसे लेकर बीएसए की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जाता है कि हाल ही में शासन की ओर से जारी नई तबादला नीति के तहत ‘दागी’ शिक्षक तबादले के लिए आवेदन नहीं कर सकते। इसमें एक दिन के वेतन की कटौती का आर्थिक दंड भुगतने वाले शिक्षक भी शामिल हैं। इसीलिए तबादला नीति जारी होने के बाद शिक्षकोें ने खुद को दागी सूची में शामिल होने से बचाने के लिए बीएसए से मिलकर यह खेल कराया है। इस मामले में बीएसए तनुजा त्रिपाठी का पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल पर कई बार कॉल की गई, लेकिन फोन नॉट रीचेबल बताता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed