{"_id":"5e09019d8ebc3e87fa54e887","slug":"civcamenities-bareilly-news-bly389961766","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘श्रम कानून कम होने से कारोबार को फायदा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘श्रम कानून कम होने से कारोबार को फायदा’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री ने आईआईए डायरी का किया विमोचन
बरेली। इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन (आईआईए) ने नई डायरी और डायरेक्ट्री जारी कर दी है। इसका विमोचन केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि श्रम मंत्रालय संबंधित नए नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहले 44 श्रम कानून उद्योग व्यापार पर हावी थे। सरकार ने इन्हें खत्म कर सिर्फ चार कर दिए गए हैं। इससे कारोबार करना और आसान हो गया है।
सिविल लाइंस स्थित होटल बरेली पैलेस में आयोजित कार्यक्रम केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि केंद्र सरकार कारोबार और कारोबारी हित में लगातार कार्य कर रही है। इसके तहत ही श्रम कानूनों का सरलीकरण कर कम कर दिए हैं। उन्होंने आईआईए डायरी और डायरेक्ट्री का विमोचन किया। संस्था अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल ने बताया कि इससे कारोबारियों के आपसी संपर्क बनेंगे और कारोबार भी होगा। हरदीप सिंह ओबराय ने डायरी की विशेषताएं बताईं। कुछ वक्ताओं ने कारोबार से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। आईआईए प्रदेश महासचिव मनमोहन अग्रवाल, राजेश गुप्ता, दीपांशु अग्रवाल, विमल रेबाड़ी, सुरेश सुंदरानी, आरके गोयल, सतीश अग्रवाल, मनोहर लाल धीरवानी, दिनेश गोयल ने विचार रखे।