{"_id":"5e09024b8ebc3e87d171dc1a","slug":"civcamenities-bareilly-news-bly3899368149","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी 112 में अब महिला पुलिसकर्मी भी, बरेली में सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी 112 में अब महिला पुलिसकर्मी भी, बरेली में सेवा शुरू
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी ने किया शुभारंभ, साठ लोगों के स्टाफ पर रात में महिलाओं को घर तक छोड़ने की भी जिम्मेदारी
बरेली। शासन के निर्देश पर दस फीसदी महिला पुलिसकर्मियों को यूपी 112 में तैनात किया गया है। एसएसपी ने चुनिंदा महिला स्टाफ को इस सेवा में शामिल किया है। रविवार को पुलिस लाइन में सेवा का शुभारंभ किया गया।
दोपहर के वक्त एसएसपी शैलेश पांडेय और एसपी ट्रैफिक एससी गंगवार ने महिला पुलिसकर्मियों वाली गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसएसपी ने इनसे महिला सुरक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने का आह्वान किया। बताया गया कि महीने भर से साठ महिला पुलिसकर्मियों को इस ड्यूटी के लिए ट्रेनिंग दी जा रही थी। इन्हें खासतौर पर महिला संबंधी शिकायतों के लिए नियुक्त किया गया है। रात में दस बजे से सुबह छह बजे तक आठ गाड़ियों में इनकी ड्यूटी होगी। ड्राइवर और एक अन्य पुलिसकर्मी के अलावा दो महिला पुलिसकर्मी यहां तैनात रहेंगी। महिलाओं से संबंधित कॉल पर संबंधित गाड़ियां दौड़ेंगी और उन्हें तत्काल मदद दी जाएगी। एसएसपी ने बताया कि अगर कोई महिला रात में अकेली किसी परेशानी में है या सुनसान इलाके में है तो भी वह 112 नंबर पर कॉल करके मदद मांग सकती है। महिला स्टाफ वाली गाड़ियां उसे उसके घर तक सुरक्षित पहुंचाकर आएंगी। फिलहाल महिला पुलिसकर्मियों वाली सेवा शहर क्षेत्र में रहेगी, भविष्य में उच्चाधिकारियों के आदेश पर इसको देहात क्षेत्र में भी विस्तार दिया जा सकता है।