फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   civcamenities

हड़ताल पर सख्ती- जिलाध्यक्ष और मंत्री सहित 102 लेखपालों पर एफआईआर

Fri, 20 Dec 2019 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
civcamenities
बरेली। आवश्यक सेवा अनुरक्षण कानून (एस्मा) लागू होने के बावजूद हड़ताल न खत्म करने पर लेखपालों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। प्रशासन ने गुरुवार को तहसील परिसर में धरना देने पर लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष और मंत्री को नामजद करते हुए 100 लेखपालों के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। इसके अलावा लेखपाल संघ के 30 पदाधिकारियों के खिलाफ ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई भी की गई है। इससे पहले बुधवार को तहसील के सभी अध्यक्ष और मंत्री को सस्पेंड किया जा चुका है।
विज्ञापन

वेतन, प्रमोशन सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर लेखपाल 10 दिसंबर से हड़ताल पर हैं। इससे तहसील कोर्ट के साथ ही राजस्व संबंधी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। शासन ने 13 दिसंबर को एस्मा लागू कर दिया। इसके बावजूद लेखपालों ने हड़ताल समाप्त नहीं की। शासन के आदेश का उल्लंघन करने पर बुधवार को लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह और मंत्री भूषित सक्सेना के साथ सभी छह तहसीलों के अध्यक्ष और मंत्री को निलंबित किया जा चुका है। इसके बावजूद लेखपालों ने सदर तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को भी धरना प्रदर्शन जारी रखा। शासन के आदेश पर ऐसे लेखपालों पर कार्रवाई जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार और मंत्री भूषित सक्सेना को नामजद करते हुए धरना देने वाले 100 अन्य लेखपालों के खिलाफ कोतवाली में एसडीएम की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि हड़ताल वापस न लेने पर लेखपालों पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शासन के आदेश के बावजूद लेखपाल हड़ताल नहीं खत्म कर रहे। इसके लिए धरना देने वाले लेखपालों पर एफआईआर और ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई की गई है। ड्यूटी पर न लौटने वाले लेखपालों पर और भी कड़ी की जाएगी। -वीके सिंह, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed