फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   civcamenities

खाता नंबर गलत फीड होने से नहीं मिल पा रही किसान सम्मान निधि

Wed, 04 Dec 2019 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
civcamenities
बरेली। जिले के नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव की नाराजगी के बावजूद गलत डाटा फीडिंग को ठीक नहीं किया गया है। इससे बड़ी संख्या में किसानों को कृषक सम्मान निधि नहीं मिल पा रही है। ज्यादातर शिकायतें गलत खाता और आधार संख्या को फीड करने से संबंधित ही आ रही है। मंगलवार को सदर तहसील में समाधान दिवस के दौरान डीएम नितीश कुमार को तमाम पीड़ित किसानों ने ऐसी समस्या बताई है।
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी के गांव सोहरा के श्यामा चरन ने डीएम को बताया कि गलत खाता नंबर फीड होने से उनके सम्मान निधि गलत खाते में पहुंच गई है। जबकि उनका एकाउंट नंबर बैंक आफ बड़ौदा मढ़ीनाथ में है। इसी तरह ठिरिया निजावत खां के शरीफ खां ने उनका खाता नंबर बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा मोहनपुर कैंट में है लेकिन ऑनलाइन लिस्ट में उनके खाता नंबर की फीडिंग गलत दर्ज हो गई है। फतेहगंज पश्चिमी के तिलियापुर के हद यार खां ने यह शिकायत दर्ज कराई कि उनके पंजीकरण में आधार कार्ड के नंबर की फीडिंग ही गलत कर दी गई है। कई बार चक्कर काटने के बावजूद संशोधन नहीं किया गया है। इसी तरह बिथरी चैनपुर ब्लॉक के फरीदापुर इनायत खां के रहने वाले बनवारी लाल ने बताया कि बैंक आफ बड़ौदा नकटिया में खाता नंबर है, जिनकी फीडिंग गलत दर्ज हो जाने से ऋण माफी योजना का लाभ नहीं मिल सका है। इसी तरह कई और ग्रामीणों ने डीएम को समस्या बताई है।
विज्ञापन


नि:संतान गरीब बोला, ‘उसकी दुकान पर कब्जा करना चाहता है दबंग’
सदर तहसील में समाधान दिवस में सुनवाई के दौरान डीएम नितीश कुमार को रामदेई पत्नी मोहल लाल निवासी ग्राम रामनगर ने बताया कि वह बहुत गरीब व भूमिहीन है। पति बीमार हैं। छोटे बच्चे हैं लेकिन आय को कोई जरिया नहीं है। उन्होंने डीएम से ग्राम समाज की जमीन पर आवासीय पट्टा दिलाने की फरियाद की। इसी तरह मुन्नी देवी‘ पत्नी दुर्गा प्रसाद निवासी मुड़िया हाफिज ने बताया कि गाटा संख्या 461 की मालिक है। चकमार्ग पर कब्जा कर पेड़ लगा दिए गए हैं। डीएम ने तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई के लिए कहा। वशीर अहमद पुत्र नजीर अहमद निवासी नकटिया चौकी ने बताया कि वह गरीब है। कोई संतान नहीं है। एक दुकान नकटिया चौकी के बराबर सड़क के किनोर है, जिस पर एक व्यक्ति कब्जा करना चाहता है। डीएम ने एसएचओ कैंट को निर्देश दिया कि वे स्वयं दोनों पक्षों को बुलाकर प्रकरण का निस्तारण कराएं। गुलाबो पत्नी स्व. नत्थूलाल निवासी ग्राम करगैना ने बताया कि विधवा पेंशन सालभर से नहीं मिल पा रही है। छोटे-छोटे बच्चे है। घर का गुजर बसर कैसे करें। डीएम ने प्रोबेशन अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर आई 165 शिकायतों में से तीन दर्जन का मौके पर निस्तारण हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रतियोगिता की विजेता छात्राएं सम्मानित
साहू गोपी नाथ इंटर कालेज की छात्राओं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता की विजेता कक्षा नौ की छात्रा बानिका को प्रथम, कक्षा दस की छात्रा हेमा को द्वितीय और कक्षा 10 की छात्रा सुगंधा को तृतीय पुरस्कार देकर डीएम ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed