{"_id":"5de558fe8ebc3e549536275f","slug":"civcamenities-bareilly-news-bly3863532185","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित ने आरटीआई के तहत अस्पताल प्रबंधन से मांगा इलाज का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित ने आरटीआई के तहत अस्पताल प्रबंधन से मांगा इलाज का ब्योरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। स्कूटी फिसलने पर ठोड़ी, बांह और घुटने में खरोंच का इलाज कराने पहुंचे चोटिल को एक निजी अस्पताल प्रबंधन ने आईसीयू में भर्ती कर दिया। इलाज के बाद उसे 12 हजार रुपये का बिल थमा दिया गया। इस मामले में अब पीड़ित ने अस्पताल प्रबंधन से आरटीआई के माध्यम से इलाज का ब्योरा मांगा है।
चौपुला निवासी अमित ने बताया कि उसने आरटीआई के माध्यम से सूचना मांगी है कि अस्पताल प्रबंधन मरीज से किस तरह पैसा लेता है। आईसीयू, डॉक्टर विजिट, नर्सिंग फीस, प्रोसेसिंग फीस, फाइल चार्ज, ड्रिप और बेड का क्या चार्ज लेता है। बता दें कि अमित का साला रविवार को स्कूटी से गिरकर चोटिल हो गया था। अमित उसे प्राथमिक इलाज के लिए शहर में बदायूं रोड पर चीनी मिल के पास स्थित एक प्राइवेट हास्पिटल में ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया और एक घंटे बाद डिस्चार्ज भी कर दिया। इसका उसे 12 हजार रुपये का बिल थमा दिया गया। इस पर अमित ने आपत्ति की तो हंगामा हो गया। बाद में पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया था।